जांजगीर चंपा

BJP की आंधी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! जांजगीर चांपा सहित 9 निकायों में छाया भगवा, यहां देखें पूरी Details

CG Nikay Chunav Results 2025: नगरीय निकायों का जनादेश इवीएम से बाहर निकल आया है। जांजगीर-चांपा व सक्ती जिले के 17 नगरीय निकायों में से 9 निकायों में भगवा लहराया है।

2 min read
BJP की आंधी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! जांजगीर चांपा सहित 9 निकायों में छाया भगवा, यहां देखें Details

CG Nikay Chunav Results 2025: नगरीय निकायों का जनादेश इवीएम से बाहर निकल आया है। जांजगीर-चांपा व सक्ती जिले के 17 नगरीय निकायों में से 9 निकायों में भगवा लहराया है। जांजगीर-चांपा व सक्ती जिले में 9 सीट भाजपा को मिली तो 3 निकायों में कांग्रेस, 4 निर्दलीय व पामगढ़ नगरपंचायत में बसपा ने एक सीट में जीत दर्ज की है।

जांजगीर-नैला नपा में भाजपा प्रत्याशी रेखा गढ़ेवाल ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस के गंगोत्री गढ़ेवाल पीछे रहीं। वहीं चांपा नगरपालिका में भाजपा ने प्रदीप नामदेव ने कांग्रेस के बड़े व्यवसायी राजेश अग्रवाल को हराया है। इसी तरह अकलतरा नगरपालिका में निर्दलीय प्र्रत्याशी दीप्ती सारथी ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है।

दो नए नगर पंचायत में एक सीट नरियरा में निर्दलीय व पामगढ़ में बसपा में परचम लहराया है। जांजगीर नैला नगरपालिका की बात करें तो यहां भाजपा की रेखा गढ़ेवाल ने 4 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं चांपा नगरपालिका में भाजपा के पूर्व नपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने 6 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। इसी तरह अकलतरा नगरपालिका में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। सक्ती नगरपालिका में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जीत हासिल की है।

निकाय चुनाव में खास बात यह रही कि कांग्रेस के बजाए निर्दलियों ने अधित जीत दर्ज की है। आंकड़ों की बात करें तो 17 निकायों में 4 सीट में निर्दलीय तो मात्र तीन सीट में कांग्रेसी जीती है। जिसमें बलौदा, सारागांव व अड़भार सामिल है। वहीं अकलतरा, नरियरा, सक्ती व जैजैपुर में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। निकाय चुनाव का परिणाम जनता के सामने आ चुका है। भाजपा की ट्रिपल इंजन की जुमलेबाजी आखिकार काम कर गई और जनता ने अधिकतर सीटों में भाजपा के अध्यक्ष व पार्षदों को ही चुना है। अब नगरीय निकायों में क्षेत्र की जनता को विकास की किरण दिखाई दे रही है।

4 निकायों में नगर सरकार की कुर्सी पर निर्दलियों का कब्जा

निकाय चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने सभी को चौंकाया है। बीजेपी-कांग्रेस को पटखनी देते हुए निर्दलीय प्रत्याशियों ने न केवल वार्डों में जीत हासिल की है बल्कि नगर सरकार की कुर्सी पर भी काबिज हुए हैं। जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले की बात करें तो यहां दोनों ही जिलों में निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में मैदान में उतरे बड़े राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को शिकस्त देते हुए दो-दो नगरीय निकाय सीट पर जीत का परचम लहराया है।

जांजगीर-चांपा जिले में नगरपालिका अकलतरा और नगर पंचायत नरियरा में निर्दलीय प्रत्याशियाें पर जनता ने भरोसा जताते हुए अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचा दिया गया है तो वहीं सक्ती जिले में नगरपालिका सक्ती और नगर पंचायत जैजैपुर में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है।

प्रदेश में बसपा को मिला एकमात्र सीट पामगढ़ में

छत्तीसगढ़ प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी एक निकाय में नगर सरकार बनाने में सफलता हासिल की है। जांजगीर-चांपा जिले के नवगठित नगर पंचायत पामगढ़ में पहली बार हुए नगरीय निकाय चुनाव में शहरी सरकार बनाने में सफल रही है। प्रदेश में यही इकलौती निकाय सीट है जहां से बसपा को विजय मिली है।