जांजगीर चंपा

CG News: मानक से ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने वाला संचालक गिरफ्तार

CG News: उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सीमा से ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालक को गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
CG News: मानक से ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने वाला संचालक गिरफ्तार
CG News: मानक से ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने वाला संचालक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। CG News: उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सीमा से ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालक को गिरफ्तार किया गया है। उसके डीजे सिस्टम को जब्त किया गया है। आरोपी को कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। डीजे संचालक का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है। यदि पूर्व में कोलाहल अधिनियम का अपराध पाया जाता है तो डीजे साउंड को राजसात कर कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस द्वारा देर रात्रि में डीजे बजाने एवं अत्यधिक आवाज में डीजे बजाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस को 5 नवंबर को सूचना मिली कि थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिसौद में रात्रि में बहुत ही तेज अवाज में डीजे बजाया जा रहा। जिसकी सूचना पर छापेमारी की गई। मौके पर पाया गया कि शंकर मोहल्ला ग्राम पिसौद में देर रात्रि में डीजे साउंड अत्यधिक तेज आवाज में बज रहा था। पूछताछ करने पर संचालक अभिषेक मरावी 26 निवासी पिसौद का होना पाया गया। जिसके द्वारा अत्यधिक अवाज में डीजे साउंड बजाना पाए जाने से थाना जांजगीर में धारा 10, 15 छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई कर डीजे साउंड सिस्टम को जब्त किया गया है।

Published on:
07 Nov 2023 11:26 am
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह