जांजगीर चंपा

CG News: आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, आरटीआई में भी थमा दिया कूटरचित दस्तावेज

CG News: भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद की तारीख में जारी हुआ है। ग्राम पंचायत ने स्वयं इसकी पुष्टि की है और पंचायत में मौजूद पंजी रजिस्टर में भी परित्यक्ता प्रमाण पत्र जारी करने की तारीख है।
less than 1 minute read
गर्मी को देखते हुए समय में बदलाव! अब सुबह 7 बजे से चलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सुरक्षा जरुरी(photo-patrika)
गर्मी को देखते हुए समय में बदलाव! अब सुबह 7 बजे से चलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों की सुरक्षा जरुरी(photo-patrika)

CG News: पामगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के पामगढ़ परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती में फजीवाड़े का नया रिकार्ड बनता जा रहा है। सालभर पहले भी यहां आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती पर फजीवाड़ा सामने आया था जिसके दोषियों पर आज तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब इसी तरह का फर्जीवाड़ा फिर से ग्राम पंचायत झूलन के मदनपुर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 14 में किया गया है। जहां सहायिका पद पर ऐसे आवेदिका को नियुक्ति दे दी गई, जिसका परित्यक्ता प्रमाण पत्र ही पूरी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद की तारीख में जारी हुआ है। ग्राम पंचायत ने स्वयं इसकी पुष्टि की है और पंचायत में मौजूद पंजी रजिस्टर में भी परित्यक्ता प्रमाण पत्र जारी करने की तारीख है।

मामले की लिखित शिकायत भी एक आवेदिका सरस्वती चौहान ने की थी मगर दावा आपत्ति को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया और अधिकारियों ने नियुक्ति कर दी। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की आरटीआई लगाकर जानकारी निकाली है। इसमें भी सीडीपीओ पामगढ़ के द्वारा आवेदक को जो दस्तावेज दिए गए हैं उसमें परित्यक्ता प्रमाण पत्र की फोटोकापी भी संलग्न है जिसमें जारी तारीख 0६/10/2025 अंकित है।

इधर जब ग्राम पंचायत झूलन में जानकारी खंगाली गई तो पंचायत के रजिस्टर में प्रभा चौहान को परित्यक्ता प्रमाण पत्र 08.12.2025 को जारी किया गया है और बकायदा इसका प्रस्ताव पारित हुआ है।

Updated on:
25 Feb 2026 04:29 pm
Published on:
25 Feb 2026 04:28 pm