जांजगीर चंपा

CG News: यातायात नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं… अब तक 142 वाहन चालकों पर हुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

CG News: यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के संबंध में समझाईश दी जा रही है।
less than 1 minute read
CG News

CG News: यातायात चेकिंग के दौरान ट्रक चालक एवं मोटर साइकिल चालकों द्वारा शराब पीकर चलाए पाए जाने पर ट्रक, बाइक को जब्त किया गया। पुलिस ने 5 चालकों के विरूद्व धारा 185 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई और वाहन चालकों को न्यायालय में पेश किया गया। मोटर अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत जिले में कुल 142 वाहनों पर कार्रवाई की गई है।

एसपी विवेक शुक्ला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

जिसमें वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, मोटर सायकल में तीन सवारी, वाहन में रिफ्लेक्टर ग्लास नहीं होना। पार्किंग लाईन का नहीं होना, बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाना एवं शराब पीकर वाहन चालाने वालों के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं के तहत वाहन चालकों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के संबंध में समझाईश दी जा रही है।

Updated on:
26 May 2024 04:45 pm
Published on:
26 May 2024 04:45 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह