जांजगीर चंपा

CG Thagi News: मछली पालन व मोती उत्पादन की फर्जी स्कीम के झांसे में आए ग्रामीण, इस तरह गंवाए लाखों रुपए

Thagi News: साइबर फ्रॉड के तमाम तरीके लोगों के सामने आ चुके हैं। साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता की वजह से लोग अब ठगी का शिकार होने से बच रहे हैं, लेकिन ठग हर रोज नए नए तरीके भी इजाद कर रहे हैं।
less than 1 minute read
CG Fraud News: 400 रुपए वापस पाने के लिए शिक्षक हो गया ठगी का शिकार, शातिर ने खाते से किया 1.5 लाख रुपए पार

CG Thagi News: जांजगीर चांपा जिले में मछली पालन और मोती उत्पादन के नाम से ठगी करने का मामला सामने आया है। रायपुर की नमो एग्रीकल्चर नाम की कपनी द्वारा जांजगीर जिला के किसानों को मछली पालन और मोती उत्पादन के नाम पर लोन और 60 प्रतिशत सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई है।

पीड़ितोें ने शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पीड़ित रोहित कुमार, अखिलेश नेताम, देव प्रसाद साहू एसपी आफिस पहुंचकर अपनी पीड़ा पुलिस अधिकारियों के समक्ष बयां की। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कंपनी के झांसे में आकर हम स्कीम से जुड़ गए। मछली पालन के साथ-साथ मोती उत्पादन के लिए स्व रोजगार मिलने की चाहत मे पैसा इकट्ठा कर कंपनी को दिए, लेकिन साल भर बाद भी ना तो लोन मिला और नहीं ग्रामीणों का पैसा वापस हुआ।

पीड़ित लोगों ने लगाई गुहार

कपनी के खिलाफ शिकायत करने पीड़ित लोगों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई और कपनी के सीईओ दिनेश सरकार, प्रमोद अग्रवाल, अभिजीत बन्दोंर के खिलाफ नाम जद शिकायत की है। इनके द्वारा फोन पे और नकद ली गई राशि की भी जानकारी दी गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक एक व्यक्ति से 88 हजार रुपए लिए गए हैं और इस कारोबार को डेढ़ साल पहले पूरे प्रदेश भर मे चलाया जा रहा था और हजारों किसानों से ठगी की गई है।

Updated on:
03 Dec 2024 01:42 pm
Published on:
03 Dec 2024 01:42 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह