
CG Lok Sabha Election 2024: जांजगीर-चांपा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल किया गया। भाजपा प्रत्याशी के साथ नामांकन भरने मुख्यमंत्री विष्णु देवी साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सबसे पहले रेेलवे स्टेशन से कचहरी चौक तक रैली निकाली गई।
कचहरी चौक में शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभी में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 24 में 18 घंटे तक काम करने वाले नरेन्द्र मोदी को फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी गरीब का बेटा है और सभी 144 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं।
10 साल प्रधानमंत्री व 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। इस दौरान एक भी दिन छुट्टी नहीं लिए हैं। पूरे दिन व्यस्त रहते हैं। 144 करोड़ जनता के पूरे विश्व में सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही पूरे विश्व में देश का डंका बज रहा है। पूरे विश्व में भारत का नाम चल रहा है। यह केवल मोदी का ही देन है। मोदी का लक्ष्य है कि 2024 तक देश को विकसित भारत के रूप में खड़ा करना है। सबका साथ, सबका विकास को मूलमंत्र मानते हुए काम कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा नक्सलियों के मारे जाने पर शहीद होने की बात कही जा रही है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार एक साथ 29 नक्सलियों को ढेर किया गया है। इसमें 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली शामिल हैं। कई बड़े हथियार जब्त किए गए हैं। इसके बाद ही लगता है कि घटना काल्पनीक है या नकली मुठभेड़ है तो इनकी दिमाग पर तरस आता है। ज्ञात हो कि नामांकन रैली में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। जांजगीर-चांपा लोकसभा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नेता पहुंचे थे। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया।
आचार संहिता के दौरान नामांकन फार्म भरने के अंतिम दिन शहर में आचार संहिता का उल्लंघन देखने को मिला। एक ओर भाजपा के नामांकन रैली में मुख्यमंत्री सहित अन्य दिग्गज नेता जिला मुख्यालय पहुंचे थे। वहीं शहर में सरकारी संपत्ति व सार्वजनिक जगहों पर पार्टी के झंडे लगाए गए थे। पूरे शहर में भाजपा का झंडा लहरा रहा था। यह आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है। हालांकि बाद में पता चलने पर नगरपालिका द्वारा सभी झंडे को निकालने की कार्रवाई हुई। लेकिन विपक्ष पार्टी या अन्य का शिकायत नहीं होने पर कार्रवाई नहीं हो सकी।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 2 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया और 17 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी आकाश छिकारा के समक्ष जमा किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि दीपक आजाद समाज पार्टी एवं शैलेन्द्र बंजारे शक्ति सेना (भारत) ने निर्देशन पत्र लिया। इसके साथ ही महेन्द्र अनंत निर्दलीय, शैलेन्द्र कुमार बंजारे शक्ति सेना (भारत), विजयलक्ष्मी सूर्यवंशी नट असंख्य समाज पार्टी, रोहित डहरिया बहुजन समाजवादी पार्टी, रेवालाल सतनामी निर्दलीय, रामलखन खुंटे अंबेडकर राईट पार्टी ऑफ इंडिया, मनहरण लाल भारद्वाज गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, अनिल मनहर हमर राज पार्टी, मंगलूराम सतनामी निर्दलीय, रूखमणी चेलकर सर्वआदी दल, हेमंत निर्दलीय, विजय कुर्रे राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, सीमा महिलांगे निर्दलीय, कौशल जांगड़े राष्ट्रवादी भारत पार्टी, सुरेश निर्दलीय, दीपक आजाद समाज पार्टी, कमलेश जांगड़े भारतीय जनता पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।