जांजगीर चंपा

झोलाछाप डॉक्टर 12 हजार में ब्लैक में बेच रहा था ऑक्सीजन सिलेंडर, गिरफ्तार

Janjgir Champa News: जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर ब्लाक के ग्राम परसदा में एक झोलाछाप डॉक्टर (Jholachap Doctor) की क्लीनिक से सक्ती एसडीएम ने तीन नग अवैध ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किया है।
less than 1 minute read
Jholachap doctor arrested
झोलाछाप डॉक्टर 12 हजार में ब्लैक में बेच रहा था ऑक्सीजन सिलेंडर, गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर ब्लाक के ग्राम परसदा में एक झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक से सक्ती एसडीएम ने तीन नग अवैध ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किया है। झोलाछाप डॉक्टर (Jholachap Doctor) सिलेंडर को ब्लैक में 11 से 12 हजार रुपए में बिक्री करता था। इसकी बड़ी पहुंच थी, जिसके चलते उस पर अब तक कार्रवाई नहीं हो रही थी।

क्षेत्र के लोगों ने देर रात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को इस बात से अवगत कराया तो रात को ही सक्ती एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए उसकी दुकान को सील करा दिया है। ज्ञात हो कि जैजैपुर ब्लाक के ग्राम परसदा में झोलाछाप डॉक्टर गनपत साहू की दुकान इन दिनों धड़ल्ले से चल रही थी। क्योंकि इसके पास ब्लैक में ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध था। दरअसल, इसका भाई सरकारी अस्पताल सपोस डभरा में डॉक्टर है। जो मरीजों को अपने भाई के अस्पताल में भेजता था।

गनपत साहू की शिकायत थी कि यह स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कलेक्टर के माध्यम से तत्काल एसडीएम सक्ती को मौके पर भेजा और उसकी दुकान को सील कर दिया है। दुकान से तीन बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा बड़ी तादात में दवा जब्त की गई है।

Updated on:
02 May 2021 09:17 pm
Published on:
02 May 2021 09:13 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह