जांजगीर चंपा

Janjgir chanpa: विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन सहित थानों में हुई शस्त्र पूजा

CG News: विजयदशमी के पर्व पर बुधवार को एसपी विजय अग्रवाल ने रक्षित केंद्र जांजगीर में शस्त्र पूजा की।

2 min read
Janjgir chanpa: विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन सहित थानों में हुई शस्त्र पूजा,Janjgir chanpa: विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन सहित थानों में हुई शस्त्र पूजा

जांजगीर चांपा। CG News: विजयदशमी के पर्व पर बुधवार को एसपी विजय अग्रवाल ने रक्षित केंद्र जांजगीर में शस्त्र पूजा की। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को मंगल कामना के साथ ही दशहरा का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

जिले के सभी थानों एवं चौकी में शस्त्र पूजा की गई। शस्त्र पूजा के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा, रक्षित निरीक्षक, वायरलेस प्रभारी, एमटीओ एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है।

हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार इस दिन जो भी काम किया जाता है। उसमें विजय यानी सफलता जरूर मिलती है और पुलिस का काम है लोगों की रक्षा जिसने शस्त्र का भी अहम स्थान है। यही वजह है कि हर साल शास्त्रागार से शस्त्र निकाल कर साफ सफाई और पूजन किया जाता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि शस्त्र पूजा की परंपरा रही है और उसी का पालन करते हुए प्रतिवर्ष की भांति शस्त्र पूजा कर फायरिंग भी की गई है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए जिलेवासियों के लिए मंगल कामना की। साथ ही साथ जिले के सभी थाना एवं चौकी में भी शस्त्र पूजा की गई। जिसमें पुलिसकर्मियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के दिए गए निर्देश

एसपी विजय अग्रवाल ने शस्त्र पूजन के पश्चात पुलिस कर्मचारियों को दशहरा त्यौहार पर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने को भी कहा गया है। दशहरा पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Published on:
25 Oct 2023 04:05 pm
Also Read
View All