जांजगीर चंपा

फ्लोरा मैक्स ने महिलाओं को बनाया डिफाल्टर, कलेक्टोरेट पहुंचकर बोलीं – कैसे भरेंगे बैंक की किस्त, छलके आंसू

Fraud News: फ्लोरा फाउंडेशन मैक्स कंपनी में काम करने वाले लोगों ने जिले की हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर और जीवकोपार्जन को बेहतर बनाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है।
2 min read
Janjgir Champa News

Janjgir Champa News: फ्लोरा मैक्स कंपनी के मकड़जाल में हजारों महिलाएं बुरी फंस गई है। ठगी का शिकार हुई हजारों महिलाओं के सामने अब माइको फायनेंस कंपनियों से लिए कर्ज को चुकाने की नौबत खड़ी हो गई है। ठगी का शिकार हुई जिलेभर की महिलाएं सोमवार को सैकड़ों की संख्या में कलेक्टोरेट पहुंची।

कलेक्टोरेट पहुंची पिसौद, उदेबंद, देवरहा, गोद, सिवनी और चांपा शहर की महिलाओं ने बताया कि फ्लोरा मैक्स कंपनी ने हम महिलाओं को गांव में ही दुकान खोलकर देने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और हर महीने 500 से 600 रुपए घर बैठे मिलने का झांसा दिया। हर महिला से 30-30 हजार रुपए जमा कराएं। हमने यह पैसा अलग-अलग बैंकों से कर्ज लेकर दिया। लेकिन अब कंपनी फर्जी निकलने की बात सामने आ रही है।

हम फंस गए हैं, क्योंकि कर्ज हमारे नाम पर है और बैंक वाले घर आकर धमकी तक दे रहे हैं कि पैसा तुम्हें दिया गया है न कि फ्लोरा मैक्स को। किस्त तुम महिलाओं को भरना होगा। एक माह की किस्त 2700 रुपए है। इतना पैसा हम गरीब महिलाएं कहां से लाएंगी। अब जिला प्रशासन से ही गुहार लगाने आए हैं कि ठगी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें और हमारा पैसा हमें वापस लौटाएं।

बेहोश होकर गिरी महिला

ज्ञापन साैंपने पहुंची महिलाओं में से एक महिला कलेक्टोरेट के सामने ही बेहोश खाकर गिर गई। साथियों ने उसे संभाला और पानी पिलाया। उक्त महिला ने बताया कि किस्त भरने के लिए बैंक वाले रोज परेशान कर रहे हैं। सारा पैसा कंपनी में डाल दिए हैं, अब पैसा कहां से भरें। तकलीफ बताते-बताते कई महिलाओं के आंखों में आंसू तक छलक आए।

इधर इस बीच जांजगीर-चांपा विधायक ब्यासनारायण कश्यप भी वहां पहुंचे तब महिलाओं ने उन्हें अपनी समस्या बताई। जिस पर उन्होंने जिला प्रशासन से मिलकर उनकी बात रखने और सरकार तक बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया। बता दें, फ्लोरा मैक्स कंपनी ने कोरबा और चांपा में आफिस खोलकर करोड़ों रुपए की ठगी की है। कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश कुमार को कोरबा पुलिस ठगी के मामले में रिमांड में ले चुकी है।

घर बैठै 500 रुपए कमाने के फेर में फंसी

शिकायत करने पहुंची पिसौद की पार्वती साहू ने बताया कि फ्लोरा मैक्स कंपनी के डायरेक्टर ने गांव में आकर बताया था कि कंपनी में पहली बार 30 हजार रुपए जमा करना पड़ेगा। जिसमें 24 माह तक हर माह 2700 रुपए उन्हें मिलेगा। माइक्रो फायनेंस कंपनी ने 30 हजार रुपए लोन लेंगे तो 24 माह तक उन्हें हर माह 2100 से 2200 रुपए ही किस्त आएगा।

कंपनी से 2700 रुपए मिलेंगे। इस तरह घर बैठे मुफ्त में हर माह 500 से 600 रुपए भी मिल जाएंगे और लोन भी पट जाएगा। वहीं गांव में उन्हें दुकान खोलकर भी देंगे और रोजगार पाकर आत्मनिर्भर बनाएंगे। हर माह 500 रुपए कमाने के फेर में ही महिलाएं इनमें फंसती गई। सब्जबाग ऐसा दिखाया कि एक ही गांव में 1200 से 1500 से ज्यादा महिलाओं ने कर्ज लेकर कंपनी में लाखों रुपए तक डाल दिए।

Updated on:
26 Nov 2024 12:15 pm
Published on:
26 Nov 2024 12:10 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह