जावरा

Wedding Ceremony: शादी में लंच के बाद कई गांवों के लोग बीमार, 100 से अधिक अस्पताल पहुंचे

सरसौदा गांव में फूड पाइजनिंग से 100 ज्यादा बीमार, सरसौदा और आसपास के गांवों के लोग आए चपेट में

less than 1 minute read
Nov 24, 2023
ratlam.png
देर रात तक मरीजों के आने का सिलसिला चलता रहा।

जावरा (रतलाम)। ढोढर क्षेत्र के सरसौदा गांव में एक परिवार में शादी के कार्यक्रम में खाना खाने के बाद लोगों को फूड पाइजनिंग की शिकायत हो गई। इससे करीब 100 से ज्यादा लोग चपेट में आए गए। अधिकांश को उल्टी-दस्त और बुखार की भी शिकायत हुई। अचानक ही मामला सामने आने के बाद गांव में हडक़ंप मच गया। पीडि़तों को ढोढर के स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज शुरू किया गया। कुछ को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि कुछ को जावरा रैफर कर दिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।

ढोढर चौकी प्रभारी नागेश यादव ने बताया शादी समारोह में दोपहर में सभी ने खाना खाया। खाने में सब्जी, पुड़ी, खोपरापाक और सेव थी। खाना खाने वालों में से ज्यादातर को शाम को उल्टियां होने लगी। एक के बाद एक को यह शिकायत होने पर गांव के 30 से ज्यादा ग्रामीणों को ढोढर के स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज करवाया गया।

10 को रैफर किया जावरा

सरसोदा में हुए फूड पाइजनिंग के बाद सभी को ढोढर ले जाकर इलाज कराया। 10 लोगों को ज्यादा तकलीफ होने से उन्हें जावरा रैफर किया गया। यहां इलाज के बाद सात लोगों को छुट्टी दे दी जबकि तीन महिलाएं भर्ती हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

अनिल भाना, एसडीएम, जावरा

दूसरे गांवों में भी प्रभावित

शादी में खाना खाने के बाद अपने गांव वापस चले गए लोगों को भी उल्टियों की शिकायत हुई। उनके बारे में भी एसडीएम और तहसीलदार ने जानकारी जुटाई तो उनका भी वहीं पर इलाज किया गया। सभी की स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। ढोढर से 10 लोगों को जावरा रैफर किया गया है। इनमें से कुछ का इलाज करने के बाद छुट्टी कर दी गई जबकि तीन महिलाएं भर्ती हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

Updated on:
24 Nov 2023 08:30 am
Published on:
24 Nov 2023 08:27 am