जशपुर नगर

35 वर्षीय महिला ने 17 साल के लड़के पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

लड़के ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने पीड़िता से पैसे भी ले लिए थे।

less than 1 minute read
35 वर्षीय महिला ने 17 साल के लड़के पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप (Demo Pic)

जशपुर. एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के पर 35 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगाया है। मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर (Jashpur Crime News) के बगीचा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को संरक्षण में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। नाबालिग लड़के पर 35 वर्षीय महिला का आरोप है कि अपचारी बालक ने पीड़िता से हजारों रुपये भी ले लिए हैं, जिसे वो वापस भी नहीं कर रहा था।

दरअसल बगीचा थाना क्षेत्र निवासी एक 35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत की थी कि सरगुजा जिले का एक 17 वर्षीय नाबालिग का उससे परिचय था। दोनों की अक्सर फोन पर बातें होती थी फिर दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गया। इस दौरान लड़के ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने पीड़िता से पैसे भी ले लिए थे।

जब महिला लड़के को शादी के लिए कहती तो उसे वो अक्सर टाल देता था। किशोर के पास जब भी महिला फोन करती तो वो खुद को आरोपी का छोटा भाई बताकर महिला से बात करता था और उसने महिला को बताया कि उसके बड़े भाई की मौत हो गई है। शिकायत के मुताबिक बाद में जब पीड़िता को उसके जिंदा होने की जानकारी लगी तो पीड़िता उसके पास पहुंची और उसे शादी करने को कहा कि जिस पर लड़के ने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत थाने में की।

- बगीचा थाना प्रभारी एसआर भगत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी किशोर को संरक्षण में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
04 Aug 2021 05:03 pm
Also Read
View All