जशपुर

CG News: रहस्यमयी बीमारी से एक हफ्ते में 5 बैलों की मौत, गांव में मचा हड़कंप, कई पशु गंभीर हालत में

Jashpur News: पिछले एक सप्ताह में यहां पांच बैलों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य पशु गंभीर हालत में हैं। अचानक फैल रही इस बीमारी से गांव में दहशत का माहौल है और पशुपालक भारी नुकसान झेल रहे हैं।

2 min read
Apr 15, 2026
एक हफ्ते में 5 बैलों की मौत (फोटो सोर्स- Pexels)

CG News: जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रजौटी में इन दिनों पशुओं में एक अज्ञात बीमारी तेजी से फैल रही है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि पिछले एक सप्ताह के भीतर गांव में पांच बैलों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य पशु जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस घटना से ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, बीमारी का असर अचानक दिखाई देता है। पशुओं के पैरों में सूजन आने लगती है, जो धीरे-धीरे बढ़कर मवाद में बदल जाती है। इसके बाद पशु चलने-फिरने और खाने-पीने में असमर्थ हो जाते हैं, जिससे उनकी हालत तेजी से बिगड़ती जाती है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता जेवियर कुजूर ने बताया कि कई किसानों को इस बीमारी से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News: रहस्यमयी बीमारी का खौफ! 2 माह में बच्चे समेत 8 लोगों की मौत, कई मरीजों की हालत गंभीर

कई पशुओं की हालत गंभीर

दिलीप तिर्की के दो बैलों की एक सप्ताह पहले मौत हो गई। करम साय का एक बैल पांच दिन पहले मर गया, जबकि सिलवानुस तिग्गा का एक बैल शनिवार को दम तोड़ गया। एक अन्य किसान के भी एक बैल की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं विनय तिर्की के एक बछिया और एक बछड़े की हालत गंभीर बनी हुई है, और उनके अन्य पशु भी बीमार बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित की है और तीन दिन में रिपोर्ट मंगाई है। मवेशियों की मौत के बाद नाक और मुंह से खून निकलते देखा गया है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

65 साल की महिला के पेट में छिपा था मौत का ट्यूमर, डॉक्टर बने फरिश्ते, आप नहीं करें ये गलती- एक बार फिर यह साबित हो गया कि डॉक्टर सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि असली भगवान होते हैं जो जीवन और मृत्यु के बीच खड़े होकर इंसानों को नया जीवन देते हैं। हाल ही में डॉक्टरों ने जीवन रक्षक बनते हुए एक महिला के पेट से करीब 10 किलो वजनी ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर नया जीवन दिया… पूरी खबर पढ़े

छत्तीसगढ़ में पहला ऐसा केस जिसे देखकर डॉक्टर भी हैं हैरान, पीएम में महिला के पेट से निकला 12 किलो का फाइब्राइड ट्यूमर- मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान महिला की मौत का जो कारण सामने आया है, उसे जानकर डॉक्टर भी हैरान (Ajab Gajab) हैं। पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के पेट से 12 किलो वजनी ट्यूमर निकला है। लगभग 1 माह पूर्व 50 वर्षीय महिला की मौत गिरने से हो गई थी। पीएम कर रहे डॉक्टर ने बताया कि गिरने के दौरान वजनी ट्यूमर के दबाव से महिला का फेफड़ा फट गया था… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
15 Apr 2026 07:38 pm
Published on:
15 Apr 2026 07:37 pm
Also Read
View All