जौनपुर

दबिश पड़ते ही भड़के लोग, SOG-पुलिस टीम पर बोला हमला, 2 पुलिसकर्मी घायल, 5 थानों की फोर्स तैनात

जौनपुर में लूट के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच ऐसा टकराव हुआ कि हालात बेकाबू हो गए। लाठी-डंडों और पथराव के बीच 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई और पूरे गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। अब पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है और दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
जौनपुर में पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर पहुंची 5 थानों की फोर्स।

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में लूट के आरोपी पंकज गौतम को पकड़ने गई एसओजी टीम व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने इस दौरान लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके साथ ही पथराव भी किया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे बक्शा थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के वाहन में भी ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। घटना में एसओजी का एक सिपाही और सिकरारा थाने के एक दारोगा विनोद सिंह घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

उत्पाद मचाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद कई थानों की फोर्स गांव में पहुंची। उत्पात मचाने वाले लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले दोषियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।

लूट के आरोपी की मिली थी सूचना

दरअसल, सिकरारा थाने में लूट के मामले में वांछित पंकज गौतम के उसके दादा की तेरहवीं में आने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद मौके पर दबिश दी। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस कर्मियों पर धावा बोल दिया।

ग्रामीणों का आरोप

वहीं, गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस गांव में पहुंची और लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। घर में घुसकर पुलिस वाले लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों के घरों में तोड़फोड़ भी की। घरों में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया और कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की है।

Updated on:
13 Feb 2026 03:36 pm
Published on:
13 Feb 2026 03:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर