10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरे प्रेमी को जेल से बाहर लाओ, मेरी शादी कराओ प्रेमिका ने सौ फीट ऊपर चढ़कर किया ऐलान… नहीं तो दे दूंगी जान

प्रेमी को जेल से छुड़ाने और शादी की जिद में किशोरी सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। दो घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा—जानिए पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

जौनपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। जहां एक किशोरी अपने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक किशोरी अचानक गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किशोरी की एक ही मांग थी कि उसके प्रेमी को जेल से रिहा किया जाए और दोनों की शादी कराई जाए। जानकारी के मुताबिक, किशोरी का पास के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। 2 अप्रैल को किशोरी की मां ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उस पर शादी का झांसा देकर भगाने और शोषण करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर 6 अप्रैल को युवक को जेल भेज दिया था।

प्रेमी के जेल जाने के चौथे दिन मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी

प्रेमी के जेल जाने के चार दिन बाद किशोरी ने यह कदम उठाया। गुरुवार दोपहर में वह टावर के ऊपर चढ़ गई और जोर-जोर से अपनी मांग दोहराने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और काफी देर तक समझाने की कोशिश की।

पुलिस की 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद समझ कर टावर से उतारा

करीब दो घंटे की मेहनत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। इसी तरह का एक मामला शाहगंज क्षेत्र में भी सामने आया था। जहां 19 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में पहले भी दो बार हाईटेंशन टावर पर चढ़ चुकी थी। पुलिस ने हर बार उसे समझाकर नीचे उतारा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ी गंभीर स्थिति और परिवार व समाज के बीच बढ़ते टकराव के रूप में देख रहे हैं।