2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर में खूनी बारात, लव मैरिज से नाराज ममेरे भाई ने दूल्हे को गोलियों से भूना, दुल्हन ने की पहचान

Jaunpur Murder Case: जौनपुर में लव मैरिज से नाराज होकर दुल्हन के ममेरे भाई ने दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

2 min read
Google source verification
Jaunpur Murder, Groom Shot Dead, Wedding Eve Murder

दूल्हा आजाद | फोटो सोर्स- X

Jaunpur Murder Case: जौनपुर से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। सरायख्वाजा इलाके के रहने वाले 22 वर्षीय दूल्हे आजाद बिंद की बारात जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी दुल्हन के ममेरे भाई और उसके साथी निकले। बताया जा रहा है कि आरोपी इस लव मैरिज से बहुत नाराज था। इस घटना के बाद दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

कार रुकवाकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

दूल्हे के भाई आकाश ने बताया कि आजाद कार की अगली सीट पर बैठा था। बारात रास्ते में रुकी थी, तभी अपाचे बाइक पर दो नकाबपोश लड़के आए। उन्होंने चेहरे पर गमछा और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। लड़कों ने कार का शीशा खटखटाया और जैसे ही आजाद ने शीशा नीचे किया, उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आजाद के पेट और जबड़े में गोली लगने से उसने मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कार का ड्राइवर और भाई अपनी जान बचाने के लिए छिप गए।

लव मैरिज से नाराज था दुल्हन का भाई

पुलिस पूछताछ में दुल्हन सोनी बिंद ने बताया कि वह और आजाद पिछले दो साल से एक-दूसरे को पसंद करते थे। 6 महीने पहले ही दोनों की शादी तय हुई थी। दुल्हन का ममेरा भाई प्रदीप बिंद इस शादी के खिलाफ था। उसने दुल्हन को कई बार आजाद से बात करने के लिए भी मना किया था। घटना के दो दिन पहले प्रदीप शादी में शामिल होने के बहाने घर आया था, लेकिन वह शाम को बिना बताए निकल गया और वारदात को अंजाम दिया। वहीं, तीसरे आरोपी भोले राजभर ने प्रदीप और रवि को दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी।

खुशियों की जगह पसरा मातम

इस खौफनाक घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। दुल्हन के घर वाले बारातियों के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। वहीं अचानक आई मौत की खबर से शहनाई की धुन मातम में बदल गई। आजाद के पिता रामलखन बिंद ने बताया कि उन्हें सबसे पीछे वाली गाड़ी में होने के कारण घटना की सूचना फोन पर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में दिखे आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। दूल्हे के छोटे भाई आकाश और दुल्हन सोनी ने हमलावरों को पहचान लिया है। आरोपी सरायख्वाजा की तरफ से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद खेतासराय की तरफ भाग निकले। आरोपियों की तलाश के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है, और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग