जौनपुर

आशिकी के चक्कर में गई युवक की जान, चाकू से किए गए कई वार, गांव में तनाव

जौनपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है...

less than 1 minute read
Feb 22, 2026

जौनपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घर से कुछ ही दूरी पर युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी शुभम शुक्ला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि प्रेम- प्रसंग के मामले में यह हत्या की गई है।

पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच

परिजनों के मुताबिक, शुभम किसी लड़की से बातचीत करता था, जिसको लेकर कुछ लोगों में नाराजगी थी। इसी वजह से उसकी हत्या की गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने रंजिश, आपसी विवाद और प्रेम प्रसंग को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल करते हुए घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हत्या के बाद पुलिस मृतक युवक की कॉल डिटेल व घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुभम के मोबाइल पर किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर गया। घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई।

Published on:
22 Feb 2026 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर