झाबुआ

Big Breaking: शादी समारोह से लौटे रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

Jhabua Road Accident: मध्यप्रदेश के झाबुआ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात एक टैंकर की चपेट में आने से इको वाहन में सवार नौ ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि एक युवती और एक बच्चा गम्भीर घायल है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2025, 11:14 AM IST
Jhabua Road Accident
Jhabua Road Accident (Picture Source: Patrika)

Jhabua Road Accident: मध्यप्रदेश के झाबुआ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात एक टैंकर की चपेट में आने से इको वाहन में सवार नौ ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि एक युवती और एक बच्चा गम्भीर घायल है। उनका उपचार चल रहा है। ये सभी ग्रामीण आसपास के गांवों के थे जो किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

देखें वीडियो...

ये पूरा मामला जिले के मेघनगर-थांदला रोड स्थित सजेली फाटक के पासका बताया जा रहा है। इससे कुछ दूरी पर ही रेलवे ओवर ब्रिज का काम चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, थांदला क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ महुड़ा के 9 ग्रामीण और देवीगढ़ के दो लोग कल्याणपुरा के पास ग्राम मानपुरा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सभी लोग इको वाहन (जीजे 09 बीएल 5956 ) से वापस लौट रहे थे। इस दौरान सजेली फाटक के नजदीक सामने से अचानक टैंकर (आरजे 09 जीसी 7915) आ गया। टैंकर ने ग्रामीणों से भरे इको वाहन को बुरी तरह से रौंद दिया, जिससे मौके पर ही 9 ग्रामीणों की मौत हो गई।

टैंकर की चपटे में आने से इको वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगने पर एसपी पद्म विलोचन शुक्ल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थांदला और मेघनगर थाना प्रभारी की आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मृतकों के नाम

1.मुकेश पिता गोपाल खपेड़ (40), निवासी शिवगढ़ महुड़ा

  1. अकली पति सोमला परमार (35) निवासी देवीगढ़
  2. विनोद पिता मकेश खपेड़ (16), निवासी शिवगढ महुड़ा
  3. पायल पिता मुकेश खपेड़ (12), निवासी शिवगढ़ महुड़ा
  4. मडीबाई पति भारु बामनिया (38), निवासी शिवगढ़ महुड़ा
  5. विजय पिता भारु बामनिया उम (14), निवासी शिवगढ़ महुड़ा
  6. कान्ता पिता भारु बामनिया (14), निवासी शिवगढ़ महुड़ा
  7. रागनी पिता रामचंद बामनिया (9) निवासी शिवगढ़ महुड़ा9.शवलीबाई पति मुकेश खपेड़़ (35), निवासी शिवगढ महुड़ा

दुर्घटना में गंभीर घायल

इस भीषण हादसे में पायल पिता सोमला परमार (19), निवासी देवीगढ़ और आशु पिता रामचंद बामनिया (5), निवासी शिवगढ़ महुड़ा गम्भीर रूप से घायल हो गए। पायल को दाहोद रेफर किया गया है। वहीं आशु का उपचार सिविल अस्पताल थांदला में चल रहा है।

Updated on:
4 Jun 2025, 11:14 AM IST
Published on: