झालावाड़

Crime News: 14 साल की नाबालिग बच्ची को भगाकर ले जा रहा था बांग्लादेशी युवक, बनवा रखे थे राजस्थान के फर्जी डॉक्यूमेंट

Bangladeshi Youth Arrested: राजस्थान के झालावाड़ में 14 साल की नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक की पहचान जांच के दौरान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हुई। आरोपी भारत में वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहा था।

2 min read
युवक का फोटो: पत्रिका

Jhalawar Minor Girl Kidnapping: झालावाड़ पुलिस ने 14 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक बांग्लादेशी युवक को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक नाबालिग को ट्रेन से कोलकाता ले जा रहा था और वहां से बांग्लादेश भागने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरपीएफ की मदद से 5 मई 2026 को आरोपी और बालिका को ट्रेन से पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें

बाड़मेर में बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी, 8 KM अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 2 मई 2026 को परिवादी ने थाना झालरापाटन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को आदित्य विश्वास नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 138/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भांगचंद मीणा और वृत्ताधिकारी हर्षराज सिंह खरेड़ा के निर्देशन में थानाधिकारी अल्का विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। पुलिस ने सुनेल, रटलाई, भवानीमंडी, सोयत, उज्जैन और इंदौर सहित कई स्थानों पर तलाश की। साथ ही नाबालिग की जल्द बरामदगी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया।

ट्रेन में बैठने की सूचना से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी नाबालिग को लेकर इंदौर से ट्रेन में बैठा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरपीएफ को अलर्ट किया और आरोपी के फोटो उपलब्ध कराए। ट्रेन की पहचान होने पर पुलिस टीम प्रयागराज पहुंची, जहां रेलवे स्टेशन पर दोनों को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।

युवक निकला बांग्लादेशी नागरिक

पूछताछ में आरोपी ने पहले अपना नाम आदित्य पौदार और पता सुनेल क्षेत्र का बताया लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी असली पहचान सामने आई। आरोपी का नाम स्वपनो विश्वास पुत्र बादल विश्वास निवासी जिला खुलना, बांग्लादेश निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि वह वर्ष 2024 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए झालावाड़ जिले के सलोतिया क्षेत्र का पता दर्ज कराकर डॉक्यूमेंट अपडेट करवा लिए थे। पुलिस इस पूरे मामले में गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: IAS अधिकारी पर मां का गंभीर आरोप, संपत्ति के लिए प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी
Updated on:
07 May 2026 02:28 pm
Published on:
07 May 2026 02:21 pm
Also Read
View All