4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: पत्नी ने पति पर खौलता तेल और पानी डाला, फिर किया कमरे में बंद, गंभीर रूप से झुलसा

भवानीमंडी थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में शुक्रवार तड़के एक घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने पति पर खौलता तेल और गर्म पानी डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Jun 2025, 5:46 PM IST

jhalawar news

गंभीर रूप से झुलसा: फोटो पत्रिका

भवानीमंडी। थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में शुक्रवार तड़के एक घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने पति पर खौलता तेल और गर्म पानी डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद महिला ने पति को कमरे में बंद कर दिया।

घायल मनीष राठौर (38 वर्ष) पुत्र देवीलाल राठौर ने बताया कि रात करीब 2 बजे पत्नी सरोज राठौर से मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने उस पर गर्म तेल और पानी फेंक दिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। मनीष के अनुसार हमले में उसके हाथ, पैर और पेट बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को लगी, जिन्होंने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय झालावाड़ रेफर कर दिया गया।

एसआई धनराज गोचर ने बताया कि घायल व्यक्ति पर खौलते तेल से हमला किए जाने की सूचना पर पुलिस चिकित्सालय पहुंची थी। मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : पति को छोड़ा, लिव-इन में रही, फिर ब्वॉयफ्रेंड से कराई ‘प्रेमी’ की हत्या, मासूम के बयान से मची सनसनी