4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Murder: पति को छोड़ा, लिव-इन में रही, फिर ब्वॉयफ्रेंड से कराई ‘प्रेमी’ की हत्या, मासूम के बयान से मची सनसनी

अलवर के खेरली कस्बे में मानसिंह उर्फ वीरू की हत्या का मामला, हत्या आरोपी अनिता समेत तीनों आरोपियों को जेल भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 18 Jun 2025, 9:18 PM IST

alwar murder news

आरोपी अनिता राज- फोटो पत्रिका

राजस्थान के अलवर ग्रामीण के खेरली कस्बे के बाइपास रोड, वार्ड नंबर 19 में रहने वाले मानसिंह उर्फ वीरू की हत्या के मामले में गिरफ्तार तीनाें आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां उसे सभी को जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक मानसिंह उर्फ वीरू के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही अनिता राज, उसके कथित प्रेमी काशी एवं काशी के दोस्त बृजेश जाटव को सोमवार को गिरफ्तार किया था।

अनिता और मानसिंह उर्फ वीरू का 12 साल का बेटा भी है। उसे मानसिंह उर्फ वीरू के भाई के सुपुर्द किया गया है। इधर आरोपी अनिता से मिलने अभी तक न तो उसका पूर्व पति आया है और न ही अलीपुर गांव में रह रहे पीहर पक्ष से किसी ने संपर्क किया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी काशी की शादी 16 वर्ष पूर्व हुई थी। घर में उसकी पत्नी, 14 साल का बेटा, माता-पिता आदि रहते हैं। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हाेंने यह भी बताया कि जांच के दौरान पुलिस को मृतक मानसिंह उर्फ वीरू का दांत मिला था। कई जगह खून के धब्बे भी मिले थे।

यह वीडियो भी देखें

मासूम ने कही यह बात

वहीं मृतक मानसिंह उर्फ वीरू के 12 वर्षीय पुत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह बालक कह रहा है कि चारपाई हिलने की आवाज से मेरी नींद खुल गई थी। तब मैंने देखा कि काशी अंकल मेरे पापा के मुंह को तकिए से दबा रहे थे और दो लोग तौलिए को गर्दन में लपेट कर खींच रहे थे। मम्मी वहीं खड़ी थीं। जब मैं पापा को बचाने भागा तो काशी ने मुझे डांट दिया। मासूम ने कहा कि मम्मी ने भी मुझे रोक दिया। उस दिन मेरे पापा रात को 10 बजे घर आए थे और मुझे मोबाइल चार्जर पर लगाने को कहकर बाहर चारपाई पर सो गए थे।

यह भी पढ़ें- देवर बोला ‘भाभी के कई लोगों के साथ अवैध संबंध, प्रेमियों से करवाती थी पति की पिटाई, अब मर्डर करके बता दिया सुसाइड’