
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका
Youth Suicide In Alwar: अलवर में अरावली विहार थाना क्षेत्र में बुधवार को 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक देवेन्द्र मेघवाल रामगढ़ का निवासी था और वहां मूर्ति बनाने का काम करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार देवेन्द्र 2-3 दिन पहले ही नयाबास में ईदगाह के समीप अपने जीजा के किराए के कमरे पर रहने के लिए आया था। बुधवार दोपहर उसने कमरे में गार्टर के हुक से मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
देवेन्द्र का जीजा अपने एक दोस्त के साथ नयाबास में किराए के कमरे में रहता है और दोनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। घटना के समय जीजा रामगढ़ गया हुआ था, जबकि उसका दोस्त कोचिंग चला गया था। इस दौरान देवेन्द्र कमरे में अकेला था और उसने फंदा लगा लिया।
परिजनों के अनुसार देवेन्द्र ने आत्महत्या करने से पहले दोपहर करीब ढाई बजे अपने दोस्त गणेश को वीडियो कॉल किया और कहा- मेरा आखिरी बार चेहरा देख ले। दोस्त ने यह बात परिजनों को बताई, जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो देवेन्द्र फंदे से लटका मिला।
परिजनों के अनुसार मृतक देवेन्द्र पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। वहीं मामले में प्रेम प्रंसग की बातें भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Published on:
12 Mar 2026 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
