4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: देवर बोला ‘भाभी के कई लोगों के साथ अवैध संबंध, प्रेमियों से करवाती थी पति की पिटाई, अब मर्डर करके बता दिया सुसाइड’

Murder In Illicit Relationship: पत्नी ममता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पहले भी मामराज को उसकी पत्नी ने प्रेमियों से मिलकर पिटवा दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 18 Jun 2025, 1:36 PM IST

Deceased Mamraj (Photo: Patrika)

Youth Suicide In Alwar: बहरोड़ के रीको औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में हाईवे स्थित उपवन हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार रात को फ्लैट में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना को लेकर मृतक मामराज के भाई राकेश सिंह ने अपनी ही भाभी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या करने की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मावंडा नीमकाथाना सीकर निवासी मामराज पुत्र शंकर सिंह उपवन हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट में परिवार सहित रहता था। जिसने सोमवार रात को फ्लैट में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना को लेकर मृतक के भाई राकेश सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि उसका भाई 15 जून को एक माह बाद उसकी बहन के पास से सोसायटी में आया था। क्योंकि उसकी पत्नी ममता उसे पूर्व में अपने प्रेमियों से अनेक बार पिटवा चुकी थी। जिसके कारण उसे हत्या का भय था। ऐसे में वह एक माह तक बहन कमलेश के पास था और 15 जून को उसके पास से सोसायटी में आया था।

सोसायटी में मामराज की पत्नी ममता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। 15 जून को भी मामराज को उसकी पत्नी ने अज्ञात लोगों से मिलकर पिटवा दिया था। वहीं एक माह पहले उसकी भाभी सोसायटी में ही रहने वाले डॉ. राजसिंह के साथ घूमने के लिए गई थी और उसके कई लोगों के साथ अवैध सबंध है।

ऐसे में उसकी भाभी ममता, उसके प्रेमी डॉ. राजसिंह व अन्य लोगों ने मिलकर मामराज की हत्या की है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने कॉलोनाइजर पर फायरिंग करवाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, ‘हमला सिर्फ चेतावनी, अगली बार सीने में मारेंगे गोली’