झुंझुनू

झुंझुनूं का गोपीनाथजी मंदिर: जानें रोचक इतिहास

कभी यहां नौ महल थे, इसलिए इस मोहल्ले का नाम पहले नौ महला मोहल्ला था। मंदिर की खुद की शैली भवन जैसी है।

2 min read
Aug 25, 2024
राजस्थान के झुंझुनूं शहर के गोपीनाथजी मंदिर में सजी प्रतिमाएं।

राजस्थान के झुंझुनूं शहर में बादलगढ़ क्षेत्र में िस्थतगोपीनाथजी मंदिर लगभग तीन सौ साल से ज्यादा पुराना है। कभी यहां नौ महल थे, इसलिए इस मोहल्ले का नाम पहले नौ महला मोहल्ला था। मंदिर की खुद की शैली भवन जैसी है। मंदिर में फ्रेस्को पेंटिंग अभी भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। यहीं पर शिवालय में एक ही जगह ग्यारह शिवलिंग हैं। इसके अलावा एक चारमुखी शिवलिंग भी है। मंदिर के सामने बालाजी का मंदिर है। गोपीनाथजी की मूर्ति श्याम वर्ण की है जो मनमोहक है। उनके पास ही लाडलीजी की मूर्ति है। मंदिर का निर्माण तत्कालीन शासक शार्दुल सिंह शेखावत ने करवाया था। उन्होंने इसे भव्य रूप दिया।

कुएं के पानी से लगता था भोग

जीवन के 86 बसंत देख चुके श्रद्धालु बाल सिंह ने बताया कि मंदिर के दो तरफ कुएं हैं। पहले इसी कुएं के पानी से ठाकुरजी के लिए भोग बनता था। भोग बनाने के लिए मंदिर के पीछे की तरफ एक स्पेशल रसोई बनी हुई है। अब मंदिर जीर्णशीर्ण हो रहा है। मंदिर के फिर से निर्माण के लिए दानदाताओं व भक्तों को आगे आना चाहिए।

कभी थी 500 बीघा जमीन

झुंझुनूं जिले के रिटायर्ड सीएमएचओ एवं पुजारी परिवार के सदस्य डॉ सीताराम शर्मा ने बताया कि उनके बुजुर्ग बताते थे जब मंदिर बनकर तैयार हो गया तब शार्दुल सिंह शेखावत गोपीनाथ जी को ही अपना आराध्य मानते थे। उनकी पूजा के लिए पुजारी को हर माह डेढ सौ रुपए, घी, चावल व अन्य पूजा व भोग सामग्री देते थे। शार्दुल सिंह दूरगामी सोच के थे। उन्होंने मंदिर में भविष्य में पूजा होती रहे, खर्चा चलता रहे, इसके लिए लगभग पांच सौ बीघा जमीन मंदिर के नाम दान दी थी। लेकिन प्रभावशाली लोगों ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया। अब मंदिर के पास एक बीघा जमीन भी नहीं बची। मंदिर में वैसे तो हर पर्व मनाया जाते हैं। वसंत पंचमी व जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रम होते हैं।

यहां एक दिन पहले मनाते हैं जन्माष्टमी

मंदिर में नियमित आने वाले भक्तों के सहयोग से जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। श्रद्धालु जितेन्द्र सिंह व राहुल शर्मा ने बताया यहां एक दिन पहले जन्माष्टमी पर्व मनाने की परम्परा रही है। रविवार को झांकी सजाई गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। सोमवार को दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उदय सिंह खींची, विनीत शर्मा, संदीप शर्मा, नीतेश शर्मा, मोहित सिंह, देवी सिंह, महेन्द्र सिंह, सचिन शर्मा व अन्य भक्त तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Published on:
25 Aug 2024 11:05 pm
Also Read
View All
PNB Gold Scam Shekhawati: 33 बीघा जमीन, आलीशान मकान और महंगी कारें, शेखावाटी में गोल्ड लोन घोटाले का मास्टरमाइंड निकला करोड़पति

New Bus Stand: राजस्थान के इस शहर को मिला नया ‘मॉडर्न बस स्टैंड’, वेटिंग हॉल-रैन बसेरा समेत ये मिली सुविधाएं

शेखावाटी News: PNB में 6.50 करोड़ के गोल्ड लोन घोटाले का खुलासा, पूर्व बैंक मैनेजर सहित दो गिरफ्तार, ऐसे रची थी साजिश

Murder: कातिल पति को कोर्ट ने ताउम्र सलाखों के पीछे भेजा, पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला था, न्यायालय ने सुनाई खरी-खरी

PNB बैंक गोल्ड घोटाले मामले में जल्द होगा चौंकाने वाला खुलासा, कर्मचारियों के साथ बाहरी व्यक्तियों की भी मिलीभगत?

अगली खबर