झुंझुनू

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे या नहीं… फोरेंसिक जांच में होगी पुष्टि, मामला दर्ज

इस्लामपुर कस्बे में भारत बंद के दौरान बुधवार को निकाली गई रैली के वायरल वीडियो को लेकर मचा बवाल थमा नहीं है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि रैली के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

less than 1 minute read
Aug 22, 2024

झुंझुनूं। निकटतवर्ती इस्लामपुर कस्बे में भारत बंद के दौरान बुधवार को निकाली गई रैली के वायरल वीडियो को लेकर मचा बवाल थमा नहीं है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि रैली के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसके विरोध में गुरुवार को इस्लामपुर के बाजार बंद रखे गए। धरने पर बैठे लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। उधर पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर वायरल वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने कहा कि जांच में अगर कोई भी दोषी पाया गया तो उसके ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नारे के विरोध में कई ग्रामीण कस्बे के चूणा चौक में धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि रैली में सरपंच आमीन मणियार, उप सरपंच रविंद्र गर्वा, कयूम आदि ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि माहौल खराब करने के लिए वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

भाजपा कार्यकर्ता मिले एसपी से

मामले को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता झुंझुनूं एसपी से मिले। भाजपा नेेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर को एसपी कार्यालय पहुंचे और रैली में नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इनका कहना है…

ग्रामीणों की रिपोर्ट पर तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो की पुष्टि होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

हेमराज मीणा, एसएचओ बगड़

Published on:
22 Aug 2024 09:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर