झुंझुनू

PNB Gold Scam: 33 बीघा जमीन… महंगी कारें, शेखावाटी में गोल्ड लोन घोटाले का मास्टरमाइंड निकला करोड़पति

PNB Gold Scam Shekhawati: झुंझुनूं के नवलगढ़ स्थित पीएनबी बैंक शाखा में सामने आया घोटाला बैंकिंग सेक्टर के सबसे बड़े घोटालों में से एक बताया जा रहा है।
2 min read
Feb 07, 2026
PNB Gold Scam Shekhawati
PNB Gold Scam Shekhawati: गोल्ड लोन घोटाले के मास्टरमाइंड की करोड़ों की संपत्ति उजागर

PNB Gold Loan Scam: झुंझुनूं के नवलगढ़ स्थित पीगंगापुरसिटी, करौली, चाकसू और जयपुरएनबी बैंक शाखा में सामने आया घोटाला बैंकिंग सेक्टर के सबसे बड़े घोटालों में से एक बताया जा रहा है। 6.50 करोड़ रुपए के गोल्ड लोन घोटाले मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बैंक के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक अमित जांगिड़ और बीसी संतोष सैनी गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि मास्टरमाइंड करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला, जिसने घोटाले की रकम से आलीशान मकान, जमीन और महंगी कारें खरीदी।

गोल्ड लोन घोटाले के मास्टरमाइंड अमित जांगिड़ के पास अकूत संपत्ति के सबूत मिले हैं। अमित के पास सीकर के पॉश इलाके में 3 मंजिला निर्माणाधीन मकान, सीथल गांव में बड़ा डेयरी फार्म है। जिसमें 100 से अधिक देशी व विदेशी नस्ल की गाय पाल रखी हैं। उसके पास 2 महंगी कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल और डेयरी में 2 पिकअप गाड़ी भी मिली। अमित जांगिड़ ने पत्नी के नाम गुढ़ा में जमीन खरीद रखी है।

33 बीघा जमीन की जानकारी भी आई सामने

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अलावा अमित जांगिड़ के पास अन्य संपत्ति की जानकारी भी मिली। जिसमें उसने अपनी डेयरी वाली जमीन के पास 5 वर्ष पूर्व 15 बीघा जमीन खरीदी, गांव में ही एक दूसरी जगह 11 बीघा जमीन खरीदी और इस जमीन पर ट्यूबवैल भी बनवा रखा है। इसके अलावा सीथल में ही 2 साल पूर्व 7 बीघा जमीन और भी खरीदने की जानकारी मिली है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

महिला मित्र को दिया सोना

झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि मुख्य आरोपी अमित जांगिड़ ने बीसी संतोष सैनी के जरिए लोगों के नाम फर्जी गोल्ड लोन खाते खोले। इसके लिए संतोष सैनी को मोटी रकम व गोल्ड का लालच दिया। अमित जांगिड़ ने अपनी महिला मित्र को बैंक में जमा सोना देकर अन्य बैंकों से गोल्ड लोन भी दिलवा रखा था।

ऐसे पकड़ा गाया मुख्य आरोपी

मुख्य आरोपी अमित पुलिस को मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पटरी के पास बैठा मिला। शक होने पर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पवन जांगिड़ निवासी श्रीगंगानगर बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर सही नाम पता बताया। उसने खुद का 4 करोड़ का बीमा करवा रखा था। वह रेल के आगे कूदकर आत्महत्या करने की योजना बना रहा था। गिरफ्तारी के समय अमित जांगिड़ के पास जहरीला पदार्थ भी मिला है। इससे पहले दिन वह वृ़ंदावन में था।

पत्नी ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की ​रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि आरोपी अमित को 28 जनवरी को मंडल कार्यालय हनुमानगढ़ में पेश होना था लेकिन वह वहां पहुंचा नहीं और फरार हो गया। इसके बाद अमित की पत्नी ने 30 जनवरी को गुढ़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Updated on:
07 Feb 2026 04:52 pm
Published on:
07 Feb 2026 12:41 pm
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम