झुंझुनू

PMKSNY Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पोर्टल बंद, झुंझुनूं के हजारों किसान परेशान

PMKSNY Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पोर्टल करीब दो माह से बंद पड़ा है। जानिए हजारों किसानों को इससे क्या नुकसान हो रहा है?
2 min read
Prime Minister Kisan Samman Nidhi scheme portal closed Rajasthan Jhunjhunu thousands farmers are facing problems
फोटो - AI

PMKSNY Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पोर्टल करीब दो माह से बंद पड़ा है। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। झुंझुनूं जिले में हजारों किसान पंजीकरण नहीं करवा पा रहे हैं। किसान तहसील, जिला कार्यालय और ई-मित्र केंद्रों के लगातार च€क्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन समाधान कहीं नहीं मिल रहा।

कुछ जिलों में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकार ने 28 अ€क्टूबर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पोर्टल बंद कर दिया। इस दौरान सभी जिला अधिकारियों की आईडी भी सीज कर दी गई। इसके चलते न तो नए पंजीकरण हो पा रहे हैं और न ही पहले से जुड़े किसानों की समस्याओं का समाधान हो पा रहा है।

किस्त से वंचित होने का खतरा

किसान लालचंद व अनिता ने बताया कि पोर्टल बंद होने के कारण जिले के करीब ढाई हजार किसान पिता की मृत्यु के बाद अपने नाम से नया पंजीकरण नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं सैकड़ों ऐसे किसान हैं, जिन्हें 21वीं और चौथी किस्त की राशि नहीं मिली है और इसके लिए जरूरी अपडेट भी नहीं हो पा रहा। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ये किसान अगली किस्त से
वंचित रह सकते हैं।

किसान सम्मेलन आज

झुंझुनूं में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन मेडता सिटी, जिला नागौर में मंगलवार को किया जाएगा। झुंझुनूं जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम सूचना केंद्र सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला कल€क्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसानों के हित में संचालित राज्य सरकार की योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

पोर्टल शुरू हो

किसान मुकेश कुमार। फोटो पत्रिका

किसानों ने पोर्टल शुरू करवाने की मांग की है। पोर्टल बंद होने से अनेक किसानों के नाम नहीं जुड़ पा रहे। इसके अलावा जरूरी अपडेट भी नहीं हो रहे।
मुकेश कुमार, किसान, डाबडी बलौदा

रामचंद्र कुल्हरी, किसान नेता, झुंझुनू। फोटो पत्रिका

नहीं हो रहे पंजीकरण

पोर्टल बंद होने के कारण जिले के हजारों किसान, पिता की मृत्यु के बाद अपने नाम से नया पंजीकरण नहीं करवा पा रहे हैं। पोर्टल जल्द शुरू होना चाहिए।
रामचंद्र कुल्हरी, किसान नेता, झुंझुनू

Updated on:
23 Dec 2025 10:35 am
Published on:
23 Dec 2025 10:35 am
Also Read
View All
Rajasthan: जन्मदिन से पहले बुझा घर का इकलौता चिराग, जवान बेटे का शव देख मां हुईं बेसुध, आर्यन को दी गई अंतिम विदाई

राजस्थान के जवान का चेन्नई में निधन: बर्थडे पर छुट्टी लेकर आने वाला था, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचा इकलौते बेटे का शव

हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार