झुंझुनू

PNB बैंक गोल्ड घोटाले मामले में जल्द होगा चौंकाने वाला खुलासा, कर्मचारियों के साथ बाहरी व्यक्तियों की भी मिलीभगत?

Rajasthan Crime: नवलगढ़ की पीएनबी बैंक शाखा में सामने आए गोल्ड घोटाले को लेकर जांच तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में बैंक कर्मचारियों के साथ बाहरी लोगों की मिलीभगत की भी आशंका है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
2 min read
• •
Feb 06, 2026
PNB Bank Gold Scam
नवलगढ़. पीएनबी बैंक शाखा में निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक बृजेशज्योति उपाध्याय (फोटो: पत्रिका)

Nawalgarh PNB Gold Scam: नवलगढ़ के नानसा गेट स्थित पीएनबी बैंक शाखा में हुए गोल्ड घोटाले के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं बैंक के उच्चाधिकारियों की निगरानी में आंतरिक जांच भी चल रही है।

मामले में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय नवलगढ़ गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी लोगों को दस्तयाब कर शीघ्र ही घोटाले की योजना सहित संपूर्ण खुलासा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस घोटाले में बैंक कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं, इसकी भी जांच चल रही है। बैंक से कुल कितना गोल्ड चोरी हुआ, इसके लिए बैंक की तरफ से भी आर्ट स्पेशल इन्वेस्टिगेटर लगे हुए हैं। बैंक की फाइनल रिपोर्ट और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही बैंक से चोरी हुए सोने की मात्र का सही पता चल पाएगा।

एसपी ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है गोल्ड के एक ही आभूषण पर कई बार लोन लिया गया हो। जिन लोगों के नाम से फर्जी लोन लिए गए हैं, उनका इस घोटाले में शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रारंभिक जांच में गोल्ड का एक्चुअल मूवमेंट प्रतीत नहीं हो रहा है।

बैंक भी गए एसपी, अधिकारियों के साथ की बैठक

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पहले नवलगढ़ पुलिस थाने में पीएनबी बैंक के एजीएम सुधीर कुमार साहू, बैंक शाखा के मुख्य प्रबंधक मुकेश सिहाग सहित अन्य अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान एएसपी देवेंद्रसिंह राजावत, नवलगढ़ वृत्ताधिकारी एएसपी महावीर सिंह, थानाधिकारी सीआई अजय सिंह मौजूद रहे।

इसके बाद एसपी उपाध्याय पुलिस टीम के साथ बैंक शाखा भी गए। वहां बैंक के स्ट्रांग रूम, गोल्ड सेफ, लॉकर आदि का निरीक्षण किया और बैंक में गोल्ड लोन व दूसरी प्रकार के लोन की प्रक्रिया सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली।

Updated on:
06 Feb 2026 09:21 am
Published on:
06 Feb 2026 09:21 am
Also Read
View All
‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’: झुंझुनूं में 15 हजार की घूस लेते महिला JEN अरेस्ट, पकड़े जाते ही देने लगी बच्चों का वास्ता

Jhunjhunu: संत की मौत का बड़ा खुलासा, पुलिस ने कहा- दुर्घटना नहीं, हत्या थी, डिप्टी एसपी ने बताई पूरी क्राइम स्टोरी

7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद

झुंझुनू: इलाज के लिए भेजा था नशा मुक्ति केंद्र, 23 दिन बाद मिली मौत की खबर; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की रखी मांग

आजमगढ़ हत्याकांड के बाद अचानक चर्चा में आए राजस्थान के रहने वाले ये IPS अफसर, हर जगह हो रही तारीफ