जॉब्स

Govt Jobs: पश्चिम बंगाल को-ऑपरेटिव बैंक में निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Cooperative Bank Recruitment 2020: पश्चिम बंगाल सहकारी सेवा आयोग ने क्लर्क, बैंक असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट-कम-कैशियर, सुपरवाइजर, अकाउंट्स असिस्टेंट...

less than 1 minute read
Mar 12, 2020
Cooperative Bank Recruitment 2020

Cooperative Bank Recruitment 2020: पश्चिम बंगाल सहकारी सेवा आयोग ने क्लर्क, बैंक असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट-कम-कैशियर, सुपरवाइजर, अकाउंट्स असिस्टेंट, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, फील्ड सुपरवाइजर और जूनियर असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार 04 मार्च से 03 अप्रैल 2020 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Cooperative Bank Recruitment 2020 नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन प्रक्रिया शुरू - 04 मार्च 2020 से
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 03 अप्रैल 2020


रिक्ति विवरण
कुल पद - 112
क्लर्क ग्रेड 3 - 13 पद
बैंक सहायक ग्रेड 3 - 34 पद
सहायक ग्रेड बी - 2 पद
असिस्टेंट-कम- कैशियर-कम- सुपरवाइजर - 2 पद
लेखा सहायक - 1 पद
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट - 1 पद
फील्ड पर्यवेक्षक (पुरुष) ग्रेड 3 - 1 पोस्ट
जूनियर सहायक (महिला) ग्रेड 3 - 1 पोस्ट

शैक्षिक योग्यता और अनुभव:
उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए। बेसिस्क कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।

आयु सीमा:
उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (एससी / एसटी और ओबीसी) कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01.01.2020 के आधार पर की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस पद के लिए 04 मार्च 2020 शाम 4 बजे से 03 अप्रैल 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

Published on:
12 Mar 2020 02:55 pm
Also Read
View All