जॉब्स

बैंक आॅफ बड़ौदा में विभिन्न श्रेणियों में निकली 1375 पदों पर भर्ती, 17 मई है आवेदन की अंतिम तारीख

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 1375 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।
2 min read
May 08, 2018
BOB Recruitment 2018

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 1375 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इसमें एरिया सेल्स मैनेजर, टीम लीडर, सेल्स एग्ज्युकेटिव्स, स्पेशिलिस्ट ऑफिसर और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर जैसी पोस्ट्स शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते है।

पदो का विवरण

एरिया सेल्स मैनेजर, टीम लीडर, सेल्स एग्ज्युकेटिव्स और असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पदों की संख्या: 590

एरिया सेल्स मैनेजर, टीम लीडर, सेल्स एग्ज्युकेटिव्स और असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयुसीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

एरिया सेल्स मैनेजर, टीम लीडर, सेल्स एग्ज्युकेटिव्स और असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता: जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है वह कम से कम ग्रैजुएट तो होना ही चाहिए।

जॉब लोकेशन: जॉब लोकेशन देश में कहीं भी हो सकती है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों की संख्या: 361

स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयुसीमा: स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

स्पेशिलिस्ट ऑफिसर के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाला उम्मीदवार CA/ICWA/MBA या PGDM होना आवश्यक है।

जॉब लोकेशन: जॉब लोकेशन देश में कहीं भी हो सकती है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में रिलेशनशिप मैनेजर के रिक्त पदों की संख्या: 424

रिलेशनशिप मैनेजर के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयुसीमा: रिलेशनशिप ?? मैनेजर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 23 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।

रिलेशनशिप मैनेजर के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता: रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए आवेदन करने वाला कैंडीडेट कम से कम ग्रैजुएट होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस के रूप में 600 रुपए लिए जाएंगे। जबकि एससी, एसटी और पीडब्लुडी के लिए 100 रुपए फीस है।

इन पदों के आवेदन करने की आखिरी तारीख: 17 मई 2018

Published on:
08 May 2018 04:57 pm