21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIIMS नई दिल्ली में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों पर भर्ती ,वेतन 1 लाख रुपए प्रतिमाह

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), नई दिल्ली ने असिस्टेंट प्रोफेसर को रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे है
2 min read
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

May 08, 2018

AIIMS Assistant Professor Recruitment 2018

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), नई दिल्ली ने असिस्टेंट प्रोफेसर को रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे है। AIIMS ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अगले माह 6 और 7 जून को वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा: 50 साल (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट को आयुसीमा में 5 साल की छूट और अन्य बैकवर्ड क्लास कैंडिडेट को 3 साल की छूट दी गई है)

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास 1956 के भारतीय मेडिकल काउंसिल एक्ट की तीसरी अनुसूची के भाग I और II में शामिल चिकित्सा योग्यता और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीजी डिग्री का होना अनिवार्य है।

असिस्टेंट प्रोफेसर का वेतनमान: 1 लाख रुपए

ऐसे करें आवेदन: योग्य उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 6 और 7 जून 2018 को निदेशक, एम्स , नई दिल्ली के कार्यालय में साक्षात्कार में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए https://www.aiims.edu/en.html वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

IAHE ने विभिन्न श्रेणी में कुल 14 पदों निकाली भर्ती

इंडियन एकेडमी ऑफ हाईवे इंजीनियर्स (IAHE) ने विभिन्न श्रेणी में कुल 14 पदों के लिए ‌आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस वेकेंसी के तहत स्टेनोग्राफर और ऑफिस असिस्टेंट सहित कई पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2018 रखी गई है। ध्यान रहे अभ्यथियों को आवेदन डाक द्वारा करना है।

स्टेनोग्राफर, ग्रेड-डी, रिक्त पद:02

शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्पीड अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिन्दी में 35 शब्द प्रति होनी चाहिए। इसके अलावा सेक्रेटेरियल असिस्टेंस का तीन साल का अनुभव भी आवश्यक है।
स्टेनोग्राफर, ग्रेड-डी वेतनमान: लेवल 4 के अनुसार (5,200-20,200 रुपए)

स्टेनोग्राफर, ग्रेड-डी, रिक्त पदों की संख्या: 02
उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता:12वीं या समकक्ष योग्यता के साथ कंप्यूटर पर टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्पीड अंग्रेजी में 30 और हिन्दी में 35 शब्द प्रति मिनट होना अनिवार्य।

वेतनमान: लेवल 2 के अुनसार (5,200-20,200 रुपए)