जॉब्स

दिल्ली पुलिस भर्ती 2019: हैड-कांस्टेबल मंत्रालयिक रिक्रूटमेंट का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी! यहां देखें

Delhi Police Bharti 2019: दिल्ली पुलिस हैड कांस्टेबल भर्ती के लिए इच्छुक भारतीय महिला/पुरुष अभ्यर्थियों से आवदेन आमंत्रित किए जा रहे हैं। भर्ती के लिए जल्द ही सूचना जारी की जाएगी।

2 min read
Sep 25, 2019
Delhi Police Bharti 2019

Delhi Police Bharti 2019: सितम्बर महीने की शुरुआत से ही दिल्ली पुलिस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली पुलिस हैड कांस्टेबल भर्ती के लिए इच्छुक भारतीय महिला/पुरुष अभ्यर्थियों से आवदेन आमंत्रित किए जा रहे हैं। भर्ती के लिए जल्द ही सूचना जारी की जाएगी। एक अक्टूबर से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेवल -4 पे मैट्रिक्स के अनुसार 25500 से 81100 रूपए के वेतनमान पर भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल मंत्रालयिक के पद हेतु जारी की जा रही है। इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधित सभी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर पढ़ें। दिल्ली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया में चल रहे नोटिफिकेशन की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। भर्ती का इंतजार कर रहे युवा आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर देखते रहें।

दिल्ली पलिस हैड-कांस्टेबल (मंत्रालयिक) के कुल 554 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के कुल 372 पद और महिला अभ्यर्थियों के 182 पद भरे जाएंगे। ईडब्ल्यूएस केटेगरी के 55 पद भी भर्ती में शामिल किए गए हैं। दस प्रतिशत पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को लिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस भर्ती 2019
दिल्ली पुलिस हैड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2019 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

How To Apply Delhi Police Bharti 2019
दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू होगी। उक्त मंत्रालयिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2019 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें। सोशल मीडिया पर चल रहे विज्ञापन की पुष्टि के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे।

Published on:
25 Sept 2019 12:45 pm
Also Read
View All