जॉब्स

Government jobs: जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू, पढ़ें पूरी डिटेल

Government jobs: (TMC Recruitment 2021) यह भर्तियां होमी भाभा कैंसर अस्पताल, सिविल अस्पताल परिसर,संगरूर,पंजाब में की जानी है।

2 min read
TMC Recruitment 2021

Government jobs: टाटा मेमोरियल सेंटर ( TMC Recruitment 2021 ) ने जूनियर इंजीनियर, तकनीशियन, हेल्पर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्तियां होमी भाभा कैंसर अस्पताल,सिविल अस्पताल परिसर,संगरूर,पंजाब में की जानी है। योग्य उम्मीदवार 23 अप्रैल 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित होंगे।

महत्वपूर्ण तिथि:

पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू होंगे: 23 अप्रैल 2021

रिक्तियां और पद:

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) Jr. Engineer (Electrical) -01
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) Jr. Engineer(Mechanical)— -01
इलेक्ट्रिकल तकनीशियन (Electrical Technician)-03
मैकेनिकल तकनीशियन (Mechanical Technician) -02
प्लम्बर सह मेसन (Plumber cum Mason)-01
हेल्पर (Helper)-03

शैक्षिक योग्यता:

- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)Jr.Engineer (Electrical)- डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल (10 + 3) इंजीनियरिंग में तीन साल का अनुभव हो।

- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) Jr. Engineer(Mechanical)- डिप्लोमा इन मैकेनिकल (10 + 3) इंजीनियरिंग के साथ तीन साल का अनुभव।

- इलेक्ट्रिकल तकनीशियन (Electrical Technician)-आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के साथ तीन साल के अनुभव हो।

- मैकेनिकल तकनीशियन (Mechanical Technician)-आईटीआई मैकेनिकल, एनसीटीवीटी के साथ तीन साल का अनुभव हो।

- प्लम्बर सह मेसन (Plumber cum Mason)-आईटीआई के साथ दो साल का अनुभव हो।

- हेल्पर (Helper)-बारहवीं पास हो के साथ उम्मीदवार को एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आयुसीमा:

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 30 वर्ष।
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) - 30 वर्ष।
इलेक्ट्रिकल तकनीशियन-27 साल।
मैकेनिकल तकनीशियन-27 साल।
प्लम्बर सह मेसन- 27 साल।

आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार को 23 अप्रैल को इंटरव्यू में बायोडेटा, हाल की पासपोर्ट आकार की तस्वीर, पैनकार्ड की फोटो कॉपी, मूल प्रमाण पत्र लाना होगा। अधिसूचना में बताए पते पर सभी उम्मीदवार प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Web Title: Government jobs: TMC Recruitment 2021 for Jr. Engineer and other post

Published on:
15 Apr 2021 07:10 pm
Also Read
View All