Government jobs : 10वीं पास के लिए स्टाफ नर्स, एमओ के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, अंतिम मौका कल
Government jobs 2021 : भिवंडी निजामपुर सिटी नगर निगम (BNCMC) ने स्टाफ नर्स सहित 153 पदों के लिए भर्तियां निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार कल यानि की 15 अप्रैल 2021 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में सम्मलित हो सकते हैं।
Government jobs 2021 : भिवंडी निजामपुर सिटी नगर निगम (BNCMC) की ओर से स्टाफ नर्स, एमओ, एएनएम, वार्ड बॉय और अन्य खाली पड़े पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इस पद को पाने के इच्छुक हैं वे लोग BNCMC की आधिकारिक www.bncmc.gov.in पर जाकर जारी की गई अधिसूचना को पढ़ सकते है व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा साक्षात्कार में भाग लेने के लिए वे 15 अप्रैल 2021 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।
आवेदकों का कक्षा 8वीं और कक्षा 10वीं से पास होना आवश्यक है इसके अलावा उन्होंने टेक्निशियन कोर्स / डी .फार्म / बी .फार्म / एएनएम / जीएनएम / बी.एससी (नर्सिंग) / एमबीबीएस / बीएएमएस / बीएचएमएस / बीयूएमएस पूरा किया हो।
आवेदन करने की प्रक्रिया
सबसे पहले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट bncmc.gov.in पर जाएं। जहां पर जाकर मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, एक्स-रे टेक और ईसीजी टेक के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। अधिसूचना खुल जाएगी, इसे पढ़ें और पात्रता की जांच करें।