
HPSC Recruitment 2021: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती कुल 256 पदों पर निकाली गई है। उक्त पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अनुमोदित मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 15 फरवरी, 2021 तक 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस पोस्ट पर इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि, वे भर्ती नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और उसके अनुरूप ही आवेदन करें, क्योंकि अगर आवेदन पत्र में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है।
चयन प्रक्रिया
HCS की ओर से निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन एक परीक्षा आयोजित करके किया जाएगा। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और फिर इंटरव्यू। प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र दो घंटे की अवधि का होगा। प्रारंभिक परीक्षा के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार के और बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी तरह का पेपर पैर्टन मुख्य लिखित परीक्षा में भी फॉलो किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं सामान्य वर्ग के महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा हरियाणा के सभी शारीरिक रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।