जॉब्स

IGNCA – प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 2 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

IGNCA Project Associate recruitment 2018, इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स ( IGNCA ) ने प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट
2 min read
May 05, 2018
ignca

IGNCA Project Associate recruitment 2018, इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स ( IGNCA ) ने प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों के 2 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 7 मई 2018 को वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स ( IGNCA ) में रिक्त पदाें का विवरणः

• प्रोजेक्ट एसोसिएट -1 पद

• प्रोजेक्ट असिस्टेंट - 1 पद

इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स ( IGNCA ) में प्रोजेक्ट एसोसिएट के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए याेग्यता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:

• प्रोजेक्ट एसोसिएट - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.लिब या समकक्ष, कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा या प्रतिष्ठित संस्थान से समकक्ष।

• प्रोजेक्ट असिस्टेंट - बीटेक टेक या बीसीए + प्रतिष्ठित संस्थान में आईसीटी टूल्स और टेक्नोलॉजीज के हैंडलिंग में 2 साल का अनुभव।

इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स ( IGNCA ) में प्रोजेक्ट एसोसिएट के रिक्त पदाें पर चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बाद लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षणों के माध्यम से चुना जाएगा।

इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स ( IGNCA ) में प्रोजेक्ट एसोसिएट के रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ 7 मई 2018 को कलानिधि डिवीजन, आईजीएनसीए, द्वितीय मंजिल, 11 मानसिंह रोड, नई दिल्ली - 110001 के पते पर वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

• वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 7 मई 2018

IGNCA Project Associate recruitment notification 2018:

इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स ( IGNCA ) में प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों के 2 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स ( IGNCA ) का परिचयः

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र कलाओं के क्षेत्र में शोध और शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रसार का केंद्र है। इसकी स्थापना भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय के रूप में सन 1987 में की गई थी। यह केंद्र 'कला' के एक ऐसे व्यापक प्रतिबिंब के रूप में पहचाना जाता है जिसमें पुरातत्त्व से लेकर नृत्य और मानव विज्ञान से लेकर छायाचित्रण तक का, पूरक तथा अनंत दृश्य के रूप में समावेश हो।

Published on:
05 May 2018 03:21 pm