
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान ( NIHFW ) ने स्टेनोग्राफर (ग्रेड-III) के पांच और लोअर डिविजन क्लर्क के 7 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 05 फरवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
स्टेनोग्राफर (ग्रेड-III), पद : 05 (अनारक्षित-01)
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण हो या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो। साथ ही शॉर्टहैंड की गति 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग की गति 40 शब्द प्रति मिनट हो।
आयु सीमा : 01 जुलाई 2017 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष।
लोअर डिविजन क्लर्क, पद : 07 (अनारक्षित-03)
योग्यता : मैट्रिक की परीक्षा पास हो या समकक्ष योग्यता हो। टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट हो।
आयु सीमा : 01 जुलाई 2017 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष।
सूचना : अधिकतम आयु सीमा में दिव्यांगों को दस वर्ष, एससी/एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट के जरिए योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे।
आवेदन शुल्क:
-200 रुपये। एससी/एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
-शुल्क का भुगतान इंडियन पोस्टल ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा। डीडी, डायरेक्टर, द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेल्फेयर, नई दिल्ली के पक्ष में नई दिल्ली में देय होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया:
-संस्थान की वेबसाइट लॉगइन करें। फिर होमपेज के वेकेंसी ऑप्शन से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। इसके बाद पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन को शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और जन्म तिथि को प्रमाणित करने वाले दस्तावेजों की अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ तय पते पर भेज दें।
-आवेदन को जिस लिफाफे में भेजें उसके ऊपर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ ...(पद का नाम) लिखें।
यहां भेजें आवेदन :
डिप्टी डायरेक्टर (एडमिन), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेल्फेयर (एनआईएचएफडब्ल्यू), बाबा गंग नाथ मार्ग, मुनिरका, नई दिल्ली-110067
डाक से आवेदन फॉर्म स्वीकार होंगे : 05 फरवरी 2018 (शाम 05:30 बजे तक)
अधिक जानकारी यहां:
फोन : 11-26165959
NIHFW recruitment Notification 2017:
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान ( NIHFW ) ने स्टेनोग्राफर (ग्रेड-III) के पांच और लोअर डिविजन क्लर्क के 7 रिक्त पदों पर आवेदन के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।