जॉब्स

Railways North-East frontier apprentice recruitment 2019 : 10वीं पास वालों के लिए निकली बंपर भर्ती

North-East Frontier Railways apprentice recruitment 2019 : भारतीय रेलवे के उत्तर पूर्व फ्रंटीयर रेलवे (North-East Frontier Railways) ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2 हजार 590 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को संबंधित विभागों में अपने आवेदन फॉर्म 31 अक्टूबर (शाम 5 बजे) तक जमा करवाने होंगे।

less than 1 minute read
Oct 13, 2019
North-East Frontier Railways apprentice recruitment 2019

North-East Frontier Railways apprentice recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
उम्र सीमा : आवेदन करते वक्त उम्मीदवार की उम्र 15 साल होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा की गणना 18 सितंबर, 2019 के अनुसार की जाएगी। सरकार के नियमों के तहत, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों ने NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त आइटीआइ सर्टिफिकेट के साथ साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं या समकक्ष पास कर रखी हो।

North-East Frontier Railways apprentice recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाइ
-आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर ‘general info’ टैब पर कर्सर रखें

-उप श्रेणी में ‘departments’ पर क्लिक करें और फिर ‘personnel’ पर क्लिक करें और फिर dialogue box में ‘apprentice notification’ पर क्लिक करें

-आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा

-निर्देश पढ़ें, आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें

-फॉर्म भरें, इमेजेज अपलोड करें और संबंधित दस्तावेज के साथ जमा करें

नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा, बल्कि उनका चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

Published on:
13 Oct 2019 04:16 pm