Rajasthan Forest guard recruitment 2020 वन रक्षक और वनपाल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2021 है।
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वन रक्षक और वनपाल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती वनरक्षक के 1041 और वनपाल के 87 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राजस्थान फारेस्ट गार्ड भर्ती 2020 के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया SSO पोर्टल पर शुरू की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया आज 8 दिसंबर से 2020 से शुरू हो रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2021 है।
रिक्तियों का विवरण
वनपाल भर्ती के लिए -87 पद
वनरक्षक भर्ती के लिए - 1041 पद
Rajasthan Forester Recruitment 2020 Eligibility
वनपाल के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर या सीबीएसई से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। देवनागरी लिपि में हिंदी कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
वनरक्षक के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार का किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। देवनागरी लिपि में हिंदी कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
आयु की गणना 1 जनवरी 2021 मानक मानकर की जाएगी।
वनपाल के लिए आयु 18 से 40 वर्ष
वनरक्षक के लिए 18 से 24 वर्ष
आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
How To Apply For Rajasthan Forester Recruitment 2020
आवेदन करने के लिए राजस्थान SSO पोर्टल पर आईडी बनानी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें। होम पेज पर दिए गए एप में से रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन को चुनें। इसमें दिए गए भर्ती के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। आगे के पेज पर अप्लाई नाउ के बटन पर क्लिक करें। अब फॉर्म को भरें और दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान ईमित्र की सहायता से करें। ऑनलाइन भुगतान करने पर भी चार्ज देय होगा। शुल्क भुगतान पर आवेदन का प्रिंट जरूर लेवें।