जॉब्स

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पांचवी पास के लिए निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश में अभिसूचना मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://uppolice.gov.in/ देखें।
2 min read
Aug 12, 2018
recruitment-for-the-fifth-pass-in-uttar-pradesh-police-department
इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश में अभिसूचना मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://uppolice.gov.in/ देखें।

उत्तर प्रदेश में अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ ने ग्रुप डी अर्दली प्यून/ पर्सनल अर्दली प्यून के रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 16 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश में अभिसूचना मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://uppolice.gov.in/ देखें।

ज्यादा जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

कुल पदों की संख्या - 10

पद का नाम -

सन्देश वाहक- 10

इन पदों के लिए योग्यता -

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की योग्यता आवेदक पांचवी कक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा साइकिल चलाना आता हो और विभागीय व पुलिस कार्य प्रणाली का सामन्य ज्ञान होना आवश्यक है।

आयु सीमा -

आवेदकों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

वेतनमान -

वेतन मैट्रिक्स लेवल-1 रु. 18000- 56,900

चयन प्रक्रिया -

इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा फिजिकल फिटनेस टेस्ट व मानसिक एवं शारीरिक स्वस्थ की जांच की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

एेसे करें आवेदन -

अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं तो सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन भरकर 16 अगस्त 2018 तक आवेदन निम्न पते पर भेज दें।

आवेदन भेजने का पता -

पुलिस अधीक्षक (अधिष्ठान), अभिसूचना मुख्यालय उत्तर प्रदेश, 1, गोखले मार्ग, लखनऊ 226006।

आवेदन के लिफाफे के ऊपर अभिसूचना विभाग, ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2018 अवश्य लिखें।

अधिक जानकारी के लिए https://uppolice.gov.in की वेबसाइट पर विजिट करें। इस साइट पर भर्ती से संबंधित सभी जानकारी आपको मिल जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां -

आवेदन करने की लास्ट डेट - 16 अगस्त 2018

लिखित परीक्षा की तारीख - 16 सितम्बर 2018

ट्रेड क्षमता टेस्ट की तारीख - 30 अगस्त 2018 (05 सितम्बर 2018 )

इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश में अभिसूचना मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://uppolice.gov.in/ देखें।

Published on:
12 Aug 2018 07:26 pm