जॉब्स

RPSC: उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की ‘फाइनल आंसर की’ और फाइनल मार्क्स जारी, यहां से करें चेक

RPSC Sub Inspector Bharti 2016 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर भर्ती- 2016 की फाइनल आंसर की और फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Sep 11, 2020
rpsc sub inspector result

RPSC Sub Inspector Bharti 2016 Final Marks : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर भर्ती- 2016 की फाइनल आंसर की और फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। फाइनल मार्क्स चेक करने के लिए उम्मीदवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां उम्मीदवार को रोल नंबर सहित मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करना होगा।

RPSC SI Bharti 2016: फाइनल मार्क्स डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

RPSC SI Bharti 2016: फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिककरें - पेपर -1

RPSC SI Bharti 2016: फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें - पेपर -2

उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर भर्ती- 2016 के साक्षात्कार बीती जुलाई और अगस्त में कराए गए थे। इससे चार साल बाद राजस्थान पुलिस को 511 उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर मिलेंगे। आयोग ने 8 जुलाई से उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 के साक्षात्कार शुरू किए थे। यह साक्षात्कार 27 अगस्त को साक्षात्कार तक चले। उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर भर्ती- 2016 का परिणाम जारी किया जा चुका है।

आयोग ने वर्ष 2016 को पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें उपनिरीक्षक (एपी) के 147, उपनिरीक्षक (आई.बी.) के 65 और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 114 और उप निरीक्षक एमबीसी के 4 पद (कुल 330) शामिल थे। कार्मिक विभाग के पदों में बढ़ोतरी को लेकर बार-बार पत्र भेजने से आयोग को शुद्धिपत्र निकालने पड़े।

मिलेंगे 511 सब इंस्पेक्टर
आयोग ने 7 अक्टूबर 2018 को परीक्षा कराई थी। राजस्थान पुलिस को अब 511 पदों पर सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर मिलेंगे। परिणाम निकलने के बाद अभ्यर्थियों का पुलिस वेरीफिकेशन और अन्य प्रक्रिया होगी।

Published on:
11 Sept 2020 07:08 pm
Also Read
View All