जॉब्स

RSPCB Answer Key 2020: जेएसओ और जेईई भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी, यहां से करें चेक

RSPCB JSO and JEE Answer Key And Response Sheet : जेएसओ और जेईई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार, आरएसपीसीबी की वेबसाइट rpcb.onlinerecruit.in पर जाकर अपनी आंसर की और प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Mar 02, 2021

RSPCB JSO and JEE Answer Key 2020: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) ने जेएसओ और जेईई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर एंड जूनियर एनवायरनमेंट इंजीनियर (JEE) भर्ती परीक्षा की 'आंसर की' और प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार, आरएसपीसीबी की वेबसाइट rpcb.onlinerecruit.in पर जाकर अपनी आंसर की और प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर कोई आपत्ति हो तो वह 1 से 3 मार्च 2021 को शाम बजे तक आवेदन शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

राजस्थान जेएसओ और जेईई की भर्ती परीक्षा आयोजन 27-02-2021 को किया गया है। जेएसओ और जेईई भर्ती परीक्षा का आयोजन पहले 21 फरवरी को होना था जिसे बाद में बदलकर 27 फरवरी कर दिया गया था। आरएसपीसीबी जेएसओ और जेईई भर्ती 2020 के तहत कुल 114 पदों को भरा जाना है। जिनमें से जेईई के 86 और जेएसओ के 28 पदों को भरा जाना है।

आरएसपीसीबी ने इस भर्ती के लिए इच्छुक और योगय अभ्यर्थियों से 24-12-2020 से 23-01-2021 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।

Published on:
02 Mar 2021 09:38 am
Also Read
View All