जॉब्स

SSC CGL Examination 2019 : दस हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल्स

SSC CGL Recruitment 2019-20: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आयोग ने 10 हजार से ज्यादा पदों की...

less than 1 minute read
Mar 21, 2020
ssc cgl notification

SSC CGL Recruitment 2019-20: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आयोग ने 10 हजार से ज्यादा पदों की घोषणा की है। इस संबंध में 19 मार्च शाम को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

एसएससी सीजीएल भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में कुल 10,132 अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 4,135 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1353 पद, एसटी के लिए 725 पद और ओबीसी के लिए 2,420 पद अधिसूचित किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वाले उम्मीदवारों के लिए 855 पद निकाले गए हैं। इन सभी के अलावा अन्य बचे पद दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का लिंक निचे दिया गया है।

SSC CGL Recruitment 2019-20 नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

एसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू जारी है। इस भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 22 अक्टूबर 2019 को ही निकाला गया था। लेकिन तब पदों की जानकारी नहीं दी गई थी। अब तक इसके पहले चरण की परीक्षा भी ली जा चुकी है। हालांकि अब भी ऐसा माना जा रहा है कि पदों की संख्या और बढ़ सकती है।

Published on:
21 Mar 2020 01:20 pm
Also Read
View All