जॉब्स

वैपकोस लिमिटेड में जूनियर असिस्टेंट, सिस्टम ऑफिसर, सीनियर सिस्टम ऑफिसर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Wapcos recruitment 2018, वैपकोस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट, सिस्टम ऑफिसर, सीनियर सिस्टम ऑफिसर के रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए

2 min read
Mar 07, 2018

Wapcos recruitment 2018, वैपकोस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट, सिस्टम ऑफिसर, सीनियर सिस्टम ऑफिसर के रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को डाक से 9 मार्च 2018 तक आवेदन पहुंचाना होगा।

वैपकोस लिमिटेड में रिक्त पदों का विवरणः
जूनियर असिस्टेंट ( फाइनेंस ), पद : 08
योग्तया : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीकॉम विषय में स्नातक किया हो।
आयुसीमा : 27 वर्ष
वेतनमान : 19000-66000 रुपये।


सिस्टम ऑफिसर, पद : 01 (अनारक्षित)
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई/बीटेक (आईटी) कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग/ मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन किया हो। इसके साथ सात साल का अनुभव हो।
आयुसीमा : 40 वर्ष।
वेतनमान : 40,000 - 140000 रुपये।


सीनियर सिस्टम ऑफिसर, पद : 01(अनारक्षित)
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई/बीटेक (आईटी) कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग/ मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन किया हो। इसके साथ दस साल का अनुभव हो।
आयुसीमा : 42 वर्ष।


चयन प्रक्रिया : योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
सूचना : एससी/एसटी/ ओबीसी/दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।


आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1000 रुपये।
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार के लिए 500 रुपये।


आवेदन प्रक्रिया :
- वेबसाइट www.wapcos.co.in के होमपेज पर जाएं। उसके बाद दाई ओर सबसे ऊपर कैरियर के लिंक पर क्लिक करें। यहां पर विज्ञापन संबंधित जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
- ऐसा करने पर नया पेज खुलेगा। इसमें पद से संबंधित नोटिफिकेशन के साथ सीवी का फॉमेट भी संग्लित होगा। उसे डाउनलोड करें और ए4 साइज के पेपर पर उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
- फिर आवेदन फॉर्म को निर्देशानुसार भरें। साथ ही निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटोग्राफ चिपकाएं।
- इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकापी भी लगाएं और उपरोक्त पते पर भेज दें।
इन दस्तावेजों को आवेदन के साथ संग्लित करे :
- जन्म प्रमाण पत्र
- योग्यता से संबंधित शैक्षिणक दस्तावेज
- अनुभव से जुड़े दस्तावेज
- जाति प्रमाणपत्र


पता : हेड (पर्सोनल) वैपकोस लिमिडेट, प्लॉट नंबर- 76-सी, सेक्टर-18, गुरुग्राम-122015, हरियाणा
डाक से आवेदन पहुंचाने की तिथि : 9 मार्च 2018

Wapcos recruitment notification 2018:

वैपकोस लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट, सिस्टम ऑफिसर, सीनियर सिस्टम ऑफिसर के रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

GTU Recruitment 2018 – डिप्टी डायरेक्टर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, रिसर्च असिस्टेंट सहित अन्य पदाें पर भर्ती, करें आवेदन
Published on:
07 Mar 2018 09:04 am
Also Read
View All