
जोधपुर. शहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर स्प्रीड ब्रेकर आने का दौर जारी है। जोधपुर में रविवार को 110 संक्रमित सामने आए और एक भी मौत दर्ज नहीं की गई। जबकि गत शनिवार को एक भी मौत संक्रमित की मौत नहीं हुई थी। मौतें रूकने से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। प्रशासन के लिए कोरोना ब्रेक करने के बाद सबसे बड़ी चुनौती गंभीर रोगियों की जान बचाना ही था, इसमें कहीं न कहीं प्रशासन को सफलता हाथ लगना शुरू हो गई हैं। जोधपुर में अब तक 57459 मरीज संक्रमित और 815 मौतें हो चुकी है। बीते 20 दिनों में 3538 मरीज संक्रमित और 78 मरीजों की जाने जा चुकी हैं। जोन अनुसार प्रतापनगर-9, शहर परकोटा- 8, उदयमंदिर-9, महामंदिर-8, मसूरिया-8, शास्त्रीनगर-9, मधुबन-11, रेजिडेंसी-9, बीजेएस- 10 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-6, सालावास ( लूणी)-8, बिलाड़ा-2, भोपालगढ़-3, ओसियां-1, बावड़ी-2, फलोदी-2, बाप- 2, शेरगढ़-1 और बालेसर-2 संक्रमित बताए गए हैं। गौरतलब हैं कि कोरोना को लेकर शहरवासी भी खासे जागरूक हुए हैं, जिसका नतीजा हैं कि रोगियों की संख्या घटी है।