
जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के बुधवार को 101 नए मामले सामने आए और 3 की मौत हो गई। दो मौत एमडीएम अस्पताल और एक मौत एम्स जोधपुर में दर्ज की गई। वहीं 253 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जोधपुर में अब तक 59836 रोगी संक्रमित और 897 की मौत हो चुकी है। वहीं बीते 30 दिन में 4390 रोगी संक्रमित हुए हैं और 97 रोगियों ने दम तोड़ा हंै।
एम्स जोधपुर में पावटा बी रोड निवासी दिनेश नारायण माथुर का निधन हो गया। वहीं मथुरादास माथुर अस्पताल में माधोपुरा सतलाना लूणी निवासी गोपाराम (49) और भगतासनी खाजडली निवासी बालू सिंह (72) की मौत हो गई। बालू सिंह की मरणोपरांत रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जोन अनुसार रिपोर्ट में प्रतापनगर-7, शहर परकोटा-8, उदयमंदिर-5, महामंदिर-6, मसूरिया-8, शास्त्रीनगर-7, मधुबन-9, रेजिडेंसी-9, बीजेएस- 7 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-9, सालावास (लूणी)-8, बिलाड़ा-1, भोपालगढ़-3, ओसियां-2, बावड़ी-2, फलोदी-2, बाप-3, शेरगढ़-2 और बालेसर-3 संक्रमित बताए गए हैं। कोरोना संक्रमण कम होने के कारण प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।