जोधपुर

.ज़ोधपुर संभाग के 21 लाख परिवारों को 95 लाख पौधे होंगे नि:शुल्क वितरित

घर घर औषधि योजना के लिए वनविभाग की 68 नर्सरियों में तैयार हो रहे औषधिय पौधे
2 min read
Jun 25, 2021
.ज़ोधपुर संभाग के 21 लाख परिवारों को 95 लाख पौधे होंगे नि:शुल्क वितरित
.ज़ोधपुर संभाग के 21 लाख परिवारों को 95 लाख पौधे होंगे नि:शुल्क वितरित

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. कोरोना संक्रमित लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी बजट घोषणा 'घर- घर औषधि पौध वितरण योजना में वनविभाग की 68 नर्सरियों में 94.75 लाख औषधिय पौधे तैयार किए जा रहे है। प्रथम चरण में तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा व कालमेघ के पौधे 1 अगस्त से प्रत्येक परिवार को नि:शुल्क वितरित किए जाने है। जोधपुर संभाग के जिलों में 21 लाख 53 हजार से अधिक परिवारों को लाभान्वित करना है। इसमें जिला प्रशासन व जन - प्रतिनिधियों , पंचायतीराज संस्थाओं , विभिन्न राजकीय विभागों व संस्थानो , विद्यालयों और औद्योगिक घरानों इत्यादि के सहयोग लिया जाएगा। राज्य सरकार के समयबद्ध कार्यक्रम के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोविड प्रोटोकॉल अपनाते हुए श्रमिकों को भारी संख्या में नियोजित करना और दूसरे विभागों के सहयोग से घर घर वितरण एक बड़ी चुनौति साबित होगी। इसके अलावा औषधिय पौधों के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गमलों की व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिकांश पौधे खराब होने की संभावना भी है। योजना के क्रियान्वयन में प्रोपर मोनिटरिंग न होने पर लोग योजना के लाभ से वंचित हो सकते है।

जोधपुर संभाग में जिलों में औषधिय पौधों की संख्या

वनमंडल--------नर्सरियों की संख्या-----------औषधीय पौधों की संख्या

जोधपुर------------11------------------------2832183

पाली--------------11------------------------1832700

जैसलमेर----------05-------------------------312736

इगानप जैसलमेर----14------------------------200000

बाड़मेर-----------13--------------------------1982746

जालोर------------08--------------------------1429947

सिरोही------------06---------------------------883731

पौधे वितरण की तैयारियां संभाग की नर्सरियों में नियत समय पर पौधे वितरण की तैयारियां की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पौध वितरण के लिए नाका स्तर पर केन्द्र स्थापित कर स्थानीय स्टाफ को पाबंद किया जाएगा। जन आधार संख्या एवं परिवार के मुखिया का रजिस्टर में इन्द्राज कर प्रत्येक परिवार को 8 औषधिय पौधे वितरित किए जाएंगे। पौध वितरण में क्षेत्रीय एनजीओ, ट्रस्ट व पर्यावरण से जुड़ी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। विभागीय स्तर एक ऐप स्थापित कर प्रत्येक वन मंडल स्तर पर मोनिटरिंग करने का प्रस्ताव है।

एसआरवी मूर्ति, मुख्य वन संरक्षक वनविभाग जोधपुर संभाग

Published on:
25 Jun 2021 02:56 pm