
जोधपुर।
कुड़ी भगतासनी (Police station Kudi Bhagtasni) थानान्तर्गत पाली हाइवे (Pali Highway) पर भाखरी गांव के पास शुक्रवार तड़के एक ट्रेलर के पत्थर से भरे ट्रक में घुसने से ट्रेलर चालक की मौत (Driver died in accident between truck and trailor) हो गई। पुलिस ने परिजन को सूचित कर शव एम्स (AIIMS) मोर्चरी में रखवाया है।
थानाधिकारी सुमेरदान चारण ने बताया कि पाली हाइवे पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे पत्थर से भरा एक ट्रक पाली की तरफ जा रहा था। भाखरी गांव के पास पंजाब का एक ट्रेलर आया और पीछे से ट्रक में घुस गया। इससे ट्रेलर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक उसमें फंस गया। वहां से निकल रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। फिर काफी मशक्कत के बाद पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में समसपुर निवासी ट्रेलर चालक कुलदीपसिंह पुत्र मलकीतसिंह को गंभीर हालत में बाहर निकाला और एम्स भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेजों के आधार पर परिजन को सूचित किया गया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन के पहुंचने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए हैं।
उसके पास मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेजों के आधार पर परिजन को सूचित किया गया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन के पहुंचने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए हैं। उसके पास मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेजों के आधार पर परिजन को सूचित किया गया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन के पहुंचने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए हैं।