
केस-1 बासनी निवासी व्यापारी रमेश मूंदड़ा के मोबाइल पर कॉल आया। सामने वाले ने बूस्टर डोज के लिए स्लॉट बुक होने के बाद मोबाइल पर भेजा गया ओटीपी मांगा। ओटीपी बताते ही रमेश के खाते से 75 हजार रुपए कट गए।
केस-2 नागौर के ललित परिहार को किसी ने मोबाइल पर कॉल करके कॉविन रजिस्ट्रेशन व तीसरी डोज के बारे में बताया। रविवार को बूस्टर डोज के कैंप में रजिस्ट्रशेन के लिए ओटीपी भेजा। ओटीपी बताते ही ललित के खाते से 50 हजार डिबेट हो गए।
जोधपुर. केंद्र सरकार की ओर से 2 दिन पहले पूरे देश में कोविड-19 की बूस्टर डोज फ्री करने के बाद ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले सक्रिय हो गए हैं। बूस्टर डोज लगाने के नाम पर लोगों के मोबाइल पर ओटीपी भेज कर बैंक खाते से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। दो दिन में ही कई शहरों में आधे दर्जन से अधिक ऐसे मामले दर्ज हो चुके हैं हालांकि कोविड की प्रथम और द्वितीय डोज के समय भी ऐसे मामले आए थे लेकिन इतने दिनों तक बूस्टर डोज का चार्ज होने की वजह से लोग फोन करने वालों को रेस्पांस नहीं दे रहे थे जिसके चलते फ्रॉड लगभग बंद हो गया था। पुलिस और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने लोगों को बूस्टर डोज के नाम पर फ्रॉड से सावधान रहने की हिदायत दी है।
बूस्टर डोज लगाने की जल्दबाजी में बता देते हैं ओटीपीसरकार ने दो दिन पहले ही बूस्टर डोज फ्री की है। ऐसे में हर कोई सबसे पहले डोज लगाना चाहता है। कॉलर व्यक्ति से पूछता है कि उसने कोविड-19 वैक्सीन बूस्टर लेने में रुचि है या नहीं। डोज के लिए दिनांक व समय बताकर पुष्टि के लिए आपने मोबाइल में भेजा ओटीपी पूछता है। जल्दबाजी में व्यक्ति पूरा मैसेज पढ़े बगैर केवल ओटीपी बताकर अपना नुकसान कर बैठते हैं।
सरकार फोन पर नहीं करती बुकिंग- सरकार फोन कॉल के जरिए वैक्सीन स्लॉट बुक नहीं करती है।
- यदि आप कोविड-19 वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करना चाहते हैं तो आप cowin.gov.in पर जा सकते हैं।- इसके अलावा मोबाइल एप्लिकेशन है।
- स्लॉट बुक करने में सक्षम नहीं हैं तब भी आप सरकारी पहचान पत्र के साथ किसी भी टीकाकरण केंद्र में जाकर अपना स्लॉट बुक करवाकर हाथों हाथ बूस्टर डोज लगा सकते हैं।