जोधपुर

अभिनेत्री तान्या और सिंगर मानसी जोधपुर पहुंची

निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जोधपुर आई
less than 1 minute read
Oct 12, 2019
,
अभिनेत्री तान्या और सिंगर मानसी जोधपुर पहुंची,अभिनेत्री तान्या और सिंगर मानसी जोधपुर पहुंची

जोधपुर. छोटे पर्दे पर प्रसारित धारावाहिक 'साथ निभाना साथियाÓ फेम अभिनेत्री तान्या शर्मा और बॉलीवुड सिंगर मानसी स्कॉट शनिवार को इंडिगो मुंबई की फ्लाइट से जोधपुर पहुंची। टीवी कलाकार तान्या शर्मा एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जोधपुर आई है। जैसलमेर भ्रमण के लिए पहुंची सिंगर मानसी स्कॉट कुछ देर जोधपुर रूकने के बाद सड़क मार्ग से जैसलमेर के लिए रवाना हो गई। बॉलीवुड सिंगर जावेद अली दो दिन तक उम्मेद भवन और मेहरानगढ़ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद शनिवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि इन दिनों कई सिने स्टार यहां घूमने भी आ रहे हैं। जोधपुर के बाद यहां से सड़क मार्ग से अधिकांश जैसलमेर के धोरों में भ्रमण का लुत्फ उठा रहे हैं। जानकारों के अनुसार अब यहां पर्यटकों की संख्‍या बढने वाली है, जैसलमेर तो सर्दियों में पर्यटकों से गुलजार रहेगा, इसी तरह जोधपुर भी काफी संख्‍या में देशी व विदेशी पर्यटक आएंगे

Updated on:
12 Oct 2019 10:47 pm
Published on:
12 Oct 2019 10:46 pm