जोधपुर

Jodhpur: जोधपुर में फेयरवेल पार्टी के बाद ‘स्पीड शो’, लग्जरी कारों में छात्रों के खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

सनरूफ से बाहर निकल डांस, ओवरब्रिज से पोलो मैदान तक तेज रफ्तार दौड़ाई एसयूवी, यातायात पुलिस वायरल वीडियो से पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में, खतरे में डाली में आमजन की जान।
2 min read
Feb 06, 2026
Dangerous stunts with car, dangerous stunts with car in Jodhpur, dangerous stunts with car in Rajasthan, dangerous stunts by students with car, Jodhpur News, Rajasthan News, कार से खतरनाक स्टंट, कार से खतरनाक स्टंट इन जोधपुर, कार से खतरनाक स्टंट इन राजस्थान, छात्रों का कार से खतरनाक स्टंट, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
पोलो मैदान में एसयूवी से स्टंट करते हुए। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। शहर के एक निजी स्कूल की फेयरवेल पार्टी के बाद 12वीं के छात्रों ने सड़क पर तेज रफ्तार में एसयूवी और कारें दौड़ाकर स्टंट किए। इससे न केवल आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ी, बल्कि छात्रों ने खुद की जान भी जोखिम में डाल दी। स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने छात्रों की पहचान कर कार्रवाई के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

दरअसल, गत दिनों शहर के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें कई छात्र महंगी और लग्जरी एसयूवी व कारों से पहुंचे थे। स्कूल में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्र इन वाहनों के साथ सड़कों पर निकल पड़े। वे वीर दुर्गादास राठौड़ ओवरब्रिज होते हुए गौरव पथ और रातानाडा पोलो मैदान तक पहुंचे। इस दौरान चलती लग्जरी कारों से छात्रों के हाथ और सिर बाहर निकालने की होड़ लगी रही। कारों की सनरूफ से बाहर निकलकर छात्रों ने हाथ हिलाए और डांस भी किया।

पोलो मैदान में दौड़ाई कारें, धूल के गुबार उड़े

लग्जरी कारों और एसयूवी में सवार छात्र रातानाडा के चामी पोलो मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने तेज रफ्तार में वाहन चलाकर स्टंट किए। इससे पूरे क्षेत्र में धूल के गुबार उड़ते रहे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।

वीडियो बनाए, सोशल मीडिया पर वायरल हुए

कारें दौड़ाने के दौरान कुछ छात्रों ने वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में छात्र चलती कारों से बाहर लटके हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें कहीं रोका नहीं गया।

यह वीडियो भी देखें

पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं

वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इनमें अलग-अलग स्कूलों के छात्र शामिल हैं। संबंधित स्कूलों को भी नोटिस दिए जाएंगे।

  • शालिनी राज, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, जोधपुर
Updated on:
06 Feb 2026 07:27 pm
Published on:
06 Feb 2026 07:14 pm